scriptथाईलैंड और म्यांमार बौद्ध की तपोस्थली में बनाएंगे मंदिर | Thailand and Myanmar Buddhist temples built in Kaushambi | Patrika News
लखनऊ

थाईलैंड और म्यांमार बौद्ध की तपोस्थली में बनाएंगे मंदिर

थाईलैंड और म्यांमार बौद्ध की तपोस्थली में बनाएंगे मंदिर
 

लखनऊNov 07, 2017 / 03:00 pm

Ruchi Sharma

photo

Buddhist temples

कौशाम्बी. थाईलैंड, म्यांमार, उत्तर कोरिया और जापान समेत अन्य देशों ने कौशाम्बी में बौद्ध मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार से जमीन मांगी है। इससे पहले श्रीलंका व कंबोडिया का मंदिर बनने के बाद अब थाईलैंड, म्यांमार ने यह मांग की है। वही पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने सदर एसडीएम से पांच एकड़ भूमि मांगी है। एसडीएम ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: सीजीएल 2017 में आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेेशन जारी

हजारों की संख्या में आते है बौद्धिष्ठ

कौशांबी की तपोस्थली में श्रीलंका व कंबोडिया देश की संस्थाओं ने अपने-अपने भव्य व आकर्षक बौद्ध मंदिर बनवाए हैं। हर साल यहां लगभग तीन से चार हजार की संख्या में विदेशों से बौद्धिष्ठ पूजा-पाठ के लिए आते हैं। श्रीलंका व कंबोडिया देश का मंदिर बनने के बाद अन्य देशों ने भी यहां अपने देश का बौद्ध मंदिर बनाने की पहल शुरू कर दी है। इसके लिए विभिन्न देशों की संस्थाओं ने भारत सरकार से मंदिर बनवाने के लिए भूमि की मांग की है।
यह भी पढें-बड़ी खबर: दिसंबर में होनी है 78 हजार भर्तियां, नौकरी पानी के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें

टीईटी के रिजल्ट से पहले शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी को इतने नंबर मिलना तय

पर्यटन विभाग को निर्देश जारी किया

भारत सरकार ने कार्रवाई के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश जारी किया है। महानिदेशक पर्यटन उप्र ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने विभिन्न देशों की संस्थाओं को कौशाम्बी में पांच एकड़ भूमि दिलाने के लिए सदर एसडीएम को पत्र भेजा है। क्षेत्रीय पर्यटन का पत्र मिलने के बाद एसडीएम सदर ने कौशाम्बी (गढ़वा) में भूमि को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

Hindi News/ Lucknow / थाईलैंड और म्यांमार बौद्ध की तपोस्थली में बनाएंगे मंदिर

ट्रेंडिंग वीडियो