scriptसपा और कांग्रेस के नेताओं में छिड़ी जंग, क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में पड़ जाएगी दरार? | Samajwadi Party president Akhilesh Yadav replies to congress leader Aj | Patrika News
लखनऊ

सपा और कांग्रेस के नेताओं में छिड़ी जंग, क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में पड़ जाएगी दरार?

UP Politics: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर उपचुनाव सपा और कांग्रेस ने लड़ा था। इसमें कांग्रेस हार गई। इसके बाद सपा और कांग्रेस के नेताओ में जुबानी जंग छिड़ गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।

लखनऊSep 30, 2023 / 12:06 pm

Anand Shukla

Samajwadi Party president Akhilesh Yadav replies to congress leader Ajay Rai

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजय राय पर पलटवार किया है।

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजपी को हारने के लिए देश के कई विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। विपक्षी दलों की मानें तो इंडिया गठंबंधन की एक ही फॉर्मूला है कि लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी को रोका जाए। वहीं, सीटों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बातचीत चल रही है।
दरअसल, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा और कांग्रेस ने अपने- अपने कैंडिडेट उतारे थे। कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी छिड़ गयी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। 
यह भी पढ़ें
 

ज्ञानवापी मामले में मंदिर प्रशासन आज रखेगा पक्ष, AIM की ओर से दायर की गई थी पुनरीक्षण याचिका


उत्तराखंड में कांग्रेस सपा की वजह से हारी: अजय राय
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि हमारे एक-एक कार्यकर्ता ने मऊ की घोसी सीट पर हुए उपुचुनाव में सपा को जिताने के लिए कार्य किया। वहीं, समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर कांग्रेस के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा, जिसकी वजह से हमारा प्रत्याशी 1600 वोट से हार गया। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को 2200 वोट मिले। अगर बागेश्वर सीट पर सपा कांग्रेस का साथ देती तो हमारे प्रत्याशी की जीत होती।

इसके साथ ही अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने बड़ा दिखाते हुए सभी को साथ लेकर चल रही है। अब वह हमारे साथ रहेंगे या नहीं। इस पर उनकी मर्जी। वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजय राय के बयान पर पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने अजय राय पर किया पलटवार
अखिलेश अध्यक्ष अखिलेश मध्यप्रदेश पर दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता किस स्तर से ये बात आ रही है। ये बात आपको नहीं कहनी चाहिए थी। जब उत्तर प्रदेश का चुनाव था तब हम लोगों ने पत्र लिखकर सभी दलों से समर्थन मांगा था। सभी दलों ने समर्थन दिया। उसका परिणाम ये हुआ कि लगभग 50 हजार वोट से सपा उम्मीदवार जीता।
वहीं, बागेश्वर सीट पर भी अखिलेश यादव ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादियों से किसी ने भी समर्थन नहीं मांगा। किसी ने फोन तक नहीं किया। इसलिए जब हम मध्यप्रदेश में आए हैं तो हमारी पार्टी का जो संगठन है, उसका आकंलन करना चाहते हैं।
बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली थी हार
बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी। बीजेपी की पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,321 वोटों से हराया। इसी सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर थी। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

Hindi News/ Lucknow / सपा और कांग्रेस के नेताओं में छिड़ी जंग, क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में पड़ जाएगी दरार?

ट्रेंडिंग वीडियो