scriptRain alert:कई जिलों में बारिश से मचेगी आफत, मानसून फिर सक्रिय | r | Patrika News
लखनऊ

Rain alert:कई जिलों में बारिश से मचेगी आफत, मानसून फिर सक्रिय

heavy rain alert:मानसून विदाई से पहले एक बार फिर से एक्टिव मोड में आ गया है। आईएमडी ने आज और कल दो दिन उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले हुए हैं।

लखनऊSep 25, 2024 / 03:16 pm

Naveen Bhatt

IMD has issued rain alert in many districts today and tomorrow

आईएमडी ने कई जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है

heavy rain alert:आईएमडी ने आज और कल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में आज तड़के से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था। कई इलाकों में काले बादलों ने आसमान पर डेरा जमा रखा है। बारिश के कारण ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। आईएमडी ने आज गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कल यानी गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम का रुख देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून विदा होने से पहले आफत मचा सकता है।

कुमाऊं मंडल के लिए येलो अलर्ट

आईएमडी ने आज कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून विदा होने से पूर्व राज्य में उग्र रूप दिखा सकता है। राज्य में आज से दो दिन बारिश होने से तापमान पर असर देखने को मिलेगा।आईएमडी ने इन दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें:- युवती के पीछे पड़ा हुआ है नाग:15 दिन में दो बार डंसा, अब सपने में डरा रहा

तापमान में गिरावट के आसार

राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सामान्य तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। आज राज्य के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत के आसार हैं।

Hindi News/ Lucknow / Rain alert:कई जिलों में बारिश से मचेगी आफत, मानसून फिर सक्रिय

ट्रेंडिंग वीडियो