scriptPM Kisan Samman Nidhi: दशहरा से पहले किसानों को मिलेगी सम्मान निधि! इस बार लिस्ट से बाहर हो जाएंगे इन लोगों के नाम | PM Kisan Samman Nidhi Farmers will get Samman Nidhi before Dussehra! This time the names of these people will be out of the list | Patrika News
लखनऊ

PM Kisan Samman Nidhi: दशहरा से पहले किसानों को मिलेगी सम्मान निधि! इस बार लिस्ट से बाहर हो जाएंगे इन लोगों के नाम

PM Kisan Samman Nidhi: यूपी के सवा दो करोड़ किसानों को पीएम मोदी की ओर से किसान सम्मान निधि के रूप में दशहरे का तोहफा मिलने जा रहा है। अगर आपने भी ई केवाईसी नहीं करवाई है तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

लखनऊOct 01, 2024 / 01:59 pm

Prateek Pandey

PM KIsan Samman Nidhi Yojna

दशहरा से पहले किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: मंहगाई से त्योहार पर राहत दिलाने को पीएम मोदी आने वाली 5 तारीख को किसानों के खाते में पैसे भेजने वाले हैं। किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया करनी होती है, जिसे ईकेवाईसी कहते हैं।

दशहरे का खास तोहफा जल्द

इस बार दशहरे का त्योहार किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग सवा दो करोड़ किसानों को दशहरे के मौके पर किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 18th Installment) जारी करने जा रहे हैं। इस किस्त के तहत किसानों के खाते में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

इंटर पास हैं आप तो कर सकते हैं डीएलएड, ग्रेजुएशन की अनिवार्यता हुई खत्म, जानिए प्रॉसेस

महंगाई से मिलेगी राहत

किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दशहरे पर मिलने वाला यह तोहफा किसानों के चेहरे पर खुशी ले आएगा। महंगाई के इस समय में यह राशि किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता साबित होगी। यह रकम किसानों को कृषि कार्य में आर्थिक मदद करेगी और उनकी आय बढ़ाने में मददगार होगी। आपको बता दें कि किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाती है। इसमें किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं।

किसे नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है उन्हें तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अन्यथा किस्त का पैसा उनके खाते में नहीं आएगा। इसके साथ ही भू सत्यापन भी कराना जरूरी है। अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन के समय गलत जानकारी दी है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Hindi News / Lucknow / PM Kisan Samman Nidhi: दशहरा से पहले किसानों को मिलेगी सम्मान निधि! इस बार लिस्ट से बाहर हो जाएंगे इन लोगों के नाम

ट्रेंडिंग वीडियो