scriptMonsoon alert:30 सितंबर तक लगातार बारिश, आज छह जिलों में येलो अलर्ट | Monsoon alert: Continuous rain till September 30, rain in six districts today | Patrika News
लखनऊ

Monsoon alert:30 सितंबर तक लगातार बारिश, आज छह जिलों में येलो अलर्ट

Monsoon alert:आईएमडी ने आज उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य जिलों में भी बारिश और गर्जना के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 30 सितंबर तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

लखनऊSep 28, 2024 / 10:33 am

Naveen Bhatt

Yellow alert of heavy rain has been issued in six districts of Uttarakhand today

छह जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है

Monsoon alert:मानसून विदा होने में लगातार देरी कर रहा है। उत्तराखंड में पिछले चार दिन से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण राज्य में कई हाईवे और स्टेट हाईवे बंद चल रहे हैं। इससे लोगो को तमाम दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। रास्ते बंद होने से कई इलाकों में खाद्यान्न संकट गहराने लगा है। भूस्खलन से कई घर खतरे की जद में आ चुके हैं। इसी बीच आईएमडी ने आज यानी शनिवार को भी राज्य के देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य जनपदों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

धारकोट के 10 मकानों में आई दरारें

उत्तराखंड में चमोली जिले के धारकोट गांव में भूस्खलन से कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं।इनमें 10 मकान बेहद संवेदनशील स्थिति में पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने मौका-मुआयना करते हुए लोगों से तत्काल मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। इस गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की तैयारी चल रही है। दरअसल, दशोली ब्लॉक के अंतर्गत धारकोट गांव के नीचे लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था। इस साल यहां भूस्खलन तेज हो गया है जिससे यहां 31 मकानों में दरारें आ गई हैं। लोग दरारें वाले घरों में ही रहने को मजबूर हैं।
संबंधित खबर:- Red alert of heavy rain:पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में 98 सड़कें बंद

लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड के 11 जिलों में 98 सड़कें बंद चल रही हैं। चमोली जिले में सर्वाधिक 16 सड़कें बंद चल रही हैं। चम्पावत जिले में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड पिछले करीब तीन सप्ताह से बंद चल रही है। इससे दो जिलों की लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है। चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ सहित अन्य बाजारों में सड़क बंद होने का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Hindi News / Lucknow / Monsoon alert:30 सितंबर तक लगातार बारिश, आज छह जिलों में येलो अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो