सीएम योगी को लेकर अखिलेश ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने सीएम योगी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के बयान अलग तरह से हैं। सपा ने कभी किसी संत के लिए कुछ नहीं कहा। सपा ने संतों का अपमान कभी नहीं किया। सीएम योगी को लेकर अखिलेश ने कहा कि वह मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। किसी भी धार्मिक मामले में सरकार को ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। हमारी तस्वीर और मुख्यमंत्री की तस्वीर देख लो कौन माफिया लगता है सब जानते हैं। उनपर कितने गंभीर मामले दर्ज थे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जाहिद बेग, सपा से विधायक हैं और मुस्लिम हैं इसीलिये परेशान किया जा रहा है।
वन नेशन वन इलेक्शन
अखिलेश यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा, ‘यह भाजपाई रिपोर्ट है। जिसके आगे वन डोनेशन है। यह सब साजिश है। लेट्रल इंट्री के जरिए भर्ती करेंगे, आउट सोर्स करेंगे। क्या यह चुनाव आयोग को खत्म करना चाहते है? तब उसकी जरूरत क्या रह जाएगी। भाजपा रैलियां कम कर दे तो चुनाव खर्च कम हो जाएगा।