scriptपूरे देश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है: बृजेश पाठक | BJP Leader Brajesh Pathak said Party always with OBC Coummunity | Patrika News
लखनऊ

पूरे देश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है: बृजेश पाठक

सत्यदेव सिंह ने कहा-केवल आर्थिक आधार पर व्यक्ति की पहचान नहीं बनती, योग्यता और कर्म से पहचान जुड़ी होती है।

लखनऊSep 03, 2017 / 07:42 pm

Ashish Pandey

BJP Leader Brajesh Pathak

BJP Leader Brajesh Pathak

गोण्डा। आज देश के सर्वोच्च कुर्सी पर कोई आसीन है तो वह पिछड़े वर्ग समाज से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। पूरे देश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है जिससे जहां चुनाव हुआ वहां भाजपा का कब्जा हो गया। उक्त बातें भाजपा द्वाराआयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में मुख्य अतिथ के रूप में प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कही। इस अवसर पर दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधि एंव न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार पिछड़े वर्ग के केशव प्रदद मौर्य के नेतृत्व में बनी है। 1953 से अब तक किसी भी सरकार ने पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिलाया अब नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग का आय 6 लाख से बढ़ा कर 8 लाख कर दिया है। प्रदेश सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, जिसका कोई अलग से बजट न देकर बल्कि अपने खर्च में कटौती कर 36 हजार करोड़ की व्यवस्था की है।
इस अवसर पर गोण्डा सांसद कीर्तवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक प्रेम नारायण पांडे व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पिछड़ा वर्ग के रंजीत बाबा,आशीष त्रिपाठी, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग को दी जा रही सुविधाएं व पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात कह पिछड़े वर्ग से अच्छे कार्य करने वाले एक दर्जन लोगों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
योग्यता और कर्म से पहचान जुड़ी होती है
पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने कहा कि पूरा गोण्डा पिछड़ा वर्ग समाज का प्रतिबिम्ब है, यहां मौजूद हैं सांसद ने मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि बृजेश पाठक जमीन से जुड़े नेता हंै और युवा मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि केवल आर्थिक आधार पर व्यक्ति की पहचान नहीं बनती है योग्यता और कर्म से पहचान जुड़ी होती है, जिसका परिणाम यह है देश के प्रधानमंत्री तेली समाज से हैं। जो पूरे विश्व के सितारा बने हुए हैं उन्होंने कहा कि डोकलाम में 75 दिनों तक सीमा पर चीन की फौज टिकी थी, जिसे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने भगा दिया। प्रधानमंत्री ने बता दिया कि अब भारत 1962 वाला भारत नही है।
मंत्री परिषद के गठन में सिख, क्रिश्चियन, ब्राह्मण सभी समाज के लोगों को बराबर का दर्जा देकर मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि गोण्डा में कई दशकों से बाढ़ आती है, लेकिन इस.बार सबसे ज्यादा बाढ़ पीडितों की सरकार ने मदद की है। वहीं अम्बेडकर नगर से आए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि1950 मे जनसंघ का गठन हुआ, अन्य प्रदेशों में अगड़ा पिछड़ा की राजनीति शुरू हुई, लेकिन भाजपा ने जाति की राजनीति स्वीकार नहीं किया। मोदी जी का वायदा है 2022 कोई गरीब छत विहीन नहीं बचेगा सभी के पक्के मकान होंगे। इससे पूर्व पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर विधि एंव न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गोण्डा कीर्तवर्धन सिंह ने कहा कि पिछड़े वर्ग समाज का केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है पूरे हिंदुस्तान में पिछड़े वर्ग के लोगो ने पूरा सहयोग दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल के सिद्धान्त अंत्योदय के तहत सारी योजनाए बनाई गई हैं।

Hindi News / Lucknow / पूरे देश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है: बृजेश पाठक

ट्रेंडिंग वीडियो