scriptAkhilesh Yadav: कुर्सी की पेटी बांध हो जाएं तैयार, लखनऊ में और बिगड़ सकता है सियासी मौसम | Patrika News
लखनऊ

Akhilesh Yadav: कुर्सी की पेटी बांध हो जाएं तैयार, लखनऊ में और बिगड़ सकता है सियासी मौसम

Akhilesh Yadav: जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव को JPNIC जाने के रोक दिया है। सरकार ने गेट को लोहे की चादरों से ढक दिया है। अब अखिलेश यादव ने नया दांव खेला है। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।

लखनऊOct 11, 2024 / 02:25 pm

Prateek Pandey

AKHILESH YADAV

अखिलेश यादव ने किया जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Akhilesh Yadav Latest Update: समाजवादी पार्टी के ढेरों कार्यकर्ता पुलिस बल और बैरिकेडिंग की मौजूदगी के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव घर से बाहर निकले और आवास के बाहर ही जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा प्रमुख ने इसके बाद बयान भी दिया है।

ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं: अखिलेश यादव

माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं। पुलिस कब तक खड़ी रहेगी। जब भी पुलिस हटेगी तो हम फिर वहां जाएंगे और जयंती मनाएंगे। यह सरकार गूंगी बहरी तो थी ही अब अंधी भी हो गई है। सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहती है। त्योहार के दिन भी अधर्म का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

बैरिकेडिंग के बीच घर से बाहर निकले अखिलेश यादव, घर के ही बाहर ही किया माल्यार्पण

हमें त्योहार नहीं मनाने दे रही सरकार: अखिलेश यादव

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पता नहीं इसका क्या कारण है कि इस सरकार ने माल्यार्पण नहीं करने दिया। भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है। सरकार है कि हम माल्यार्पण न करें इसलिए हमने सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। ये सरकार विनाशकारी है। कोई भी अच्छी चीज दे दो उसका विनाश कर देती है। खुद त्योहार मना रहे हैं और हमें त्योहार भी नहीं मनाने दे रहे हैं।

Hindi News / Lucknow / Akhilesh Yadav: कुर्सी की पेटी बांध हो जाएं तैयार, लखनऊ में और बिगड़ सकता है सियासी मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो