चलाया सुपोषित मां अभियान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में महिलाओं में पोषण की कमी को दूर करने के लक्ष्य के साथ वर्ष 2020 में 1000 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सुपोषित मां अभियान प्रारंभ किया गया था। जिसके नतीजे उत्साहजनक रहे। उसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए अभियान के दूसरे चरण शुरू किया। इस बार 3000 महिलाओं को 9 माह तक पोषण किट दी गई और प्रतिमाह उनके स्वास्थ्य जांच करवाई गई। हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला ने कहा कि वे 28 राज्यों में समाज सेवा के काम कर रहे हैं, लेकिन सुपोषित मां अभियान के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की यह पहल अनूठी है। यही वजह है कि हंस फाउंडेशन भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बना है। मां स्वस्थ होंगी तो परिवार स्वस्थ होंगे।
स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष दूसरी बार चुने जाने के बाद कोटा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली स्वागत करने पहुंचे। यहां बंगले में कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कोटा से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला, समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला, नरेन्द्र बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, अनुसूईयां गोस्वामी, विशाल शर्मा, बद्रीगोचर समेत भाजपा कार्यकर्ता व उनकी टीम के सदस्य दिल्ली पहुंचे और स्पीकर ओम बिरला का स्वागत किया।