scriptबेड पर मिली मासूम बच्ची की लाश, ऐसी मौत देख परिजनों का फट गया कलेजा, इलाके में सनसनी | Dead body of 10-year-old girl found lying on the bed | Patrika News
कोरबा

बेड पर मिली मासूम बच्ची की लाश, ऐसी मौत देख परिजनों का फट गया कलेजा, इलाके में सनसनी

CG News : बिस्तर पर चढ़कर 10 साल की बच्ची ने सांप ने डंस लिया।

कोरबाSep 03, 2023 / 05:02 pm

Kanakdurga jha

बेड पर मिली मासूम बच्ची की लाश, परिजनों का हुआ ऐसा हाल, सनसनी

बेड पर मिली मासूम बच्ची की लाश, परिजनों का हुआ ऐसा हाल, सनसनी

कोरबा। CG News : बिस्तर पर चढ़कर 10 साल की बच्ची ने सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाने के बजाए परिवार झाड़ फूंक कराने लगा। इस बीच सांप का जहर बच्ची के शरीर में फैल गया। बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : क्रूरता की हदें पार.. अधेड़ के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, सनसनी

घटना कुसमुंडा के पास स्थित कुचैना मोड़ की है। यहां विजय सिदार का परिवार रहता है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद विजय की 10 वर्षीय पुत्री अन्नया सिदार बिस्तर पर हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में सोने चले गए। इस बीच रात लगभग दो बजे अन्नया जोर- जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार की नींद खुली। घर वाले अन्नया के कमरे में गए। खाट की पाटी पर सांप लपेटाया हुआ था। लोग डर गए। उन्होंने सांप को बिस्तर से नीचे भगा दिया। अन्नया को लेकर झाड फूंक कराने चले गए। करीब घंटेभर चली झाड़ फूंक के बाद अन्नया की सेहत में सुधार नहीं हुआ। अन्नया बेहोश हो गई। तब विजय बेटी अन्नया को बाइक से लेकर कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। तब तक सांप का जहर अन्नया के शरीर में फैल गया। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान अन्नया की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : घूस लेते महिला पटवारी का वीडियो वायरल, फोन पर की थी इतनी बड़ी रकम की डिमांड, खुलासे से मचा हड़कंप

घटना से परिवार में मातम है। परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है। सर्पदंश से बच्ची की मौत की खबर मिलने पर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे थे। अन्नया को डंसने वाले सांप को परिवार ने कब्जे में कर लिया। बच्ची की मौत होने पर परिवार ने सांप को भी मार दिया। उसे जलाकर फेंक दिया।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों से कहा है कि सर्पदंश के शिकार लोगों को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना कोशिश। इससे जान बचने की संभावना बनी रहती है। देरी करने से सांप का जहर पीड़ित के शरीर में फैल जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बचाना मुश्किल होता है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बार-बार सतर्क कर रहा लेकिन झाड़फूंक से लोग बाज नहीं आ रहे।

Hindi News / Korba / बेड पर मिली मासूम बच्ची की लाश, ऐसी मौत देख परिजनों का फट गया कलेजा, इलाके में सनसनी

ट्रेंडिंग वीडियो