scriptCG Murder Case: खुद की शादी नहीं होने से नाराज पुत्र ने टांगी से मारकर पिता की कर दी हत्या, गिरफ्तार | CG Murder Case: Son killed father | Patrika News
कोरबा

CG Murder Case: खुद की शादी नहीं होने से नाराज पुत्र ने टांगी से मारकर पिता की कर दी हत्या, गिरफ्तार

CG Murder Case: अशोक केंवट ने अपनी शादी नहीं होने का दोष अपने पिता पर लगाया और पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया।

कोरबाJun 18, 2024 / 11:27 am

Shrishti Singh

CG Murder Case

CG Murder Case: पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोरबा की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना बालकोनगर थानांतर्गत ग्राम दोंदरो की है।

गांव में रहने वाले अशोक केंवट ने रविवार की देर रात 11 बजे पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया। दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अशोक केंवट शादी तक पहुंच गया। अशोक केंवट ने अपनी शादी नहीं होने का दोष अपने पिता पर लगाया और पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया।

यह भी पढ़ें

Murder And Suicide: चरित्र पर पत्नी करती थी शंका, विवाद होने पर पति ने गर्दन पर फावड़ा मार कर दी हत्या, फिर खुद लगा लिया फांसी

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने घर में रखे टांगी की पासा से पिता पर हमला कर दिया। सिर पर पासा लगने से अशोक का पिता दिलचंद केंवट जमीन पर गिर गया, उसकी मौत हो गई। देर रात लगभग 11 बजे घटना की जानकारी बालकोनगर पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पर पुलिस ने दिलचंद की हत्या का केस दर्ज किया है। उसे कोरबा जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अशोक केंवट की आयु लगभग 30 साल है और उसकी शादी कहीं लग नहीं रही है। अपनी शादी में देरी के लिए अशोक पिता को जिम्मेदार मानता था। इसे लेकर विवाद किया। पिता की हत्या कर भागने की फिराक में था। अशोक बालकोनगर थानांतर्गत ग्राम दोंदरो का मूल निवासी है लेकिन केरल में इलायची के एक बगीचे में मजदूरी करता है। पिता की हत्या के बाद वह केरल भागने के फिराक में था। दोंदरो स्कूल से होकर जंगल के रास्ते वह भाग रहा था।

यह भी पढ़ें

CG brutal murder: बाइक पर घूमाने ले जाकर की युवक की हत्या, पहले डंडे से बेदम पीटा, फिर गला काटकर पेट में घुसेड़ दिया चाकू


इस बीच पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की और अशोक केंवट को पकड़ लिया। दोंदरो में दिलचंद केंवट की हत्या की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Hindi News/ Korba / CG Murder Case: खुद की शादी नहीं होने से नाराज पुत्र ने टांगी से मारकर पिता की कर दी हत्या, गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो