scriptWest Bengal News: नोबेल पुरस्कार विजेता की मां का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक | nobel-laureate-economist-mother-nirmala-banerjee-passes-away-kolkata | Patrika News
कोलकाता

West Bengal News: नोबेल पुरस्कार विजेता की मां का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी की मां निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) का शुक्रवार को कोलकाता (kolkata) के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया हैं।
Nobel laureate and Economist Abhijeet Banerjee mother Nirmala Banerjee passes away in kolkata

कोलकाताNov 03, 2023 / 05:09 pm

Mohit Sabdani

West Bengal News: नोबेल पुरस्कार विजेता की मां का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

West Bengal News: नोबेल पुरस्कार विजेता की मां का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel laureate) और ख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी की मां निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) का 87 वर्ष की आयु में कोलकाता (kolkata) के एक अस्पताल में निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया हैं।

दरअसल निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) काफी समय से उम्र सम्बन्धित बीमारियों से पीड़ित थी और अभी हाल ही में वह अपने घर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बाद में उन्हें कोलकाता (kolkata) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनकी हालत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थी। एक दुर्योग की बात यह रही कि शुक्रवार को ही अभिजीत बनर्जी अपनी मां से मिलने के लिए शहर आए थे लेकिन शुक्रवार को ही करीब दोपहर 12 बजे उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) खुद भी एक प्रख्यात अर्थशास्त्री (economist) और प्रोफ़ेसर थी।

 

निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए ममता बनर्जी ने एक ट्वीट किया कि जानी-मानी अर्थशास्त्री (economist) और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां प्रोफेसर निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने आज कोलकाता (kolkata) में आखिरी सांस ली। कल मैं उनसे मिलने अस्पताल गई थी।
प्रोफेसर निर्मला बनर्जी (Nirmala Banerjee) लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से प्रशिक्षित और कोलकाता (kolkata) के सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज में अर्थशास्त्र की पूर्व प्रोफेसर थीं। उनका विवाह प्रेसीडेंसी कॉलेज के प्रख्यात अर्थशास्त्री (economist) दिवंगत प्रोफेसर दीपक बनर्जी से हुआ था। मैं निर्मला दी से अच्छे से परिचित थी, अब उनकी प्यारी यादें ही रह गई हैं। उनका निधन हमारे सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी क्षति है। अभिजीत, अनुराधा, एस्थर डुफ्लो समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ निर्मला दी के मित्रों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1720342509581181424?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Kolkata / West Bengal News: नोबेल पुरस्कार विजेता की मां का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

ट्रेंडिंग वीडियो