scriptMonsoon 2024: 30 सितंबर तक वापस नहीं होगा मानसून, अक्टूबर में रहेगा सक्रिय, जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? | Monsoon 2024 not return in September, active in October, Kanpur weather | Patrika News
कानपुर

Monsoon 2024: 30 सितंबर तक वापस नहीं होगा मानसून, अक्टूबर में रहेगा सक्रिय, जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

IMD Latest Alert about weather new system आईएमडी मौसम वैज्ञानिक ने मौसम की नई प्रणाली के विकसित होने की जानकारी दी है। जिसके कारण 7 राज्यों में भारी बारिश होगी। कानपुर मंडल के जिलों में इसका क्या असर पड़ेगा? इसके विषय में भी जानकारी दी गई है।

कानपुरSep 20, 2024 / 07:06 am

Narendra Awasthi

IMD Latest Alert about weather new system मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बने की जानकारी दी है। दो मौसम प्रणालियों के विपरीत नई प्रणाली मौसम की गतिविधियों को देश के मध्य भागों तक ले जाएगी। पूर्व से लेकर पश्चिम तक अपना सफर करेगी। जिससे मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और इसका असर सात राज्यों में दिखाई पड़ेगा। जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी और बारिश की भी आशंका है। इनमें उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात शामिल है। ‌कानपुर मंडल में इसका असर काफी कम रहेगा। बूंदाबांदी और आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही तक सीमित रहेगी।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

IMD Latest Alert about weather new system सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 30 सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून ( monsoon) आमतौर पर गुजरात, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिम और उत्तर के बड़े हिस्से से वापस चला जाता है। परंतु इस बार मानसून अक्टूबर तक रह सकता है।

कैसा रहेगा कानपुर में आज से तीन दिनों का मौसम?

IMD Latest Alert about weather new system आज शुक्रवार को 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल रहेंगे। लेकिन धूप भी निकलेगी। बारिश नहीं होगी। शनिवार के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बारिश की हल्की-फुल्की बूंदे गिर सकती है। रविवार 22 सितंबर को तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होगी।

कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?

IMD Latest Alert about weather new system मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में कड़ी धूप निकलने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे: पेट्रोलिंग टीम को देख भागे कार सवार, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कैसा रहेगा 21 और 22 सितंबर का मौसम

IMD Latest Alert about weather new system मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में कड़ी धूप भी निकाल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार 22 सितंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की जानकारी मिल रही है।

Hindi News/ Kanpur / Monsoon 2024: 30 सितंबर तक वापस नहीं होगा मानसून, अक्टूबर में रहेगा सक्रिय, जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो