scriptIMD weather alert: शनिवार 7 सितंबर को 10.4 मिली मीटर बारिश, जानें 8 और 9 सितंबर का मौसम | IMD weather alert: 10.4 mm rain on Saturday, know weather on 8 and 9 September | Patrika News
कानपुर

IMD weather alert: शनिवार 7 सितंबर को 10.4 मिली मीटर बारिश, जानें 8 और 9 सितंबर का मौसम

आईएमडी में शनिवार के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 10.4 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रविवार और सोमवार को भी बारिश हो सकती है। ‌

कानपुरSep 06, 2024 / 09:16 pm

Narendra Awasthi

10.4 mm rain on Saturday, weather 8 and 9 September उत्तर प्रदेश के कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 11 सितंबर तक आंधी चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।‌ आगामी शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का रहने की संभावना है। 85 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और सोमवार का 35 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। 
यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के डीएनए पर सवाल उठाया, बोले- सत्ता के संरक्षण में जनता को लूटने का काम

10.4 mm rain on Saturday, weather 8 and 9 September मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है।

कानपुर में कैसा रहेगा 7 सितंबर का मौसम?

10.4 mm rain on Saturday,  weather 8 and 9 September मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। 85 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 10.4 मिली मीटर बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बादल गरजने और चमक के साथ बारिश होने की जानकारी दी है। 

कैसा रहेगा 8 और 9 सितंबर का मौसम?

10.4 mm rain on Saturday, weather 8 and 9 September मोदी मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 6.4 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 9 सितंबर सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 47 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Hindi News/ Kanpur / IMD weather alert: शनिवार 7 सितंबर को 10.4 मिली मीटर बारिश, जानें 8 और 9 सितंबर का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो