scriptIMD important alert: बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली, आंधी और भारी बारिश का तांडव | IMD important alert: Thunderstorm, lightning, thunderstorm and heavy rain | Patrika News
कानपुर

IMD important alert: बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली, आंधी और भारी बारिश का तांडव

IMD weather update आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 15 सितंबर तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित रहेगा। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली, आंधी और भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा।

कानपुरSep 11, 2024 / 06:24 pm

Narendra Awasthi

IMD weather update आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग में मौसम को लेकर भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इसके अनुसार चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल स्तर तक फैला हुआ है। जिसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर भी दिखाई पड़ेगा। इस दौरान 35 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। 15 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया के साथ उन्नाव में भी जोरदार बारिश होने की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें:

IMD weather update कृषि मौसम वैज्ञानिक सीएसए कानपुर डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 15 सितंबर तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा मानसून की द्रोणिका सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति में दक्षिण में है। चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला है। ‌जिसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। जिसका उत्तर प्रदेश पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कानपुर मंडल के जिलों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात गरजने वाले बादल लोगों को डरायेंगे। आकाशीय बिजली भी गिरेगी। आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 93 प्रतिशत बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा कानपुर में 12 सितंबर का मौसम?

IMD weather update मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिन के तापमान में भारी गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को एक बार फिर बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जमकर बारिश भी होगी। मौसम के मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहेगा।

Hindi News / Kanpur / IMD important alert: बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली, आंधी और भारी बारिश का तांडव

ट्रेंडिंग वीडियो