कानपुर: पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर पति ने खुद को भी किया घायल, 10 घंटे बैठा रहा शव के पास
मोहम्मद शोएब पुत्र फकीर निवासी बांस मंडी आलम मार्केट कानपुर ने अनवरगंज थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दो सफेद बकरा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
ऑपरेशन त्रिनेत्र ‘हर घर कैमरा’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए कमरे से चोर की जानकारी प्राप्त की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के विषय में जानकारी हुई। तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अल्तमस पुत्र नसीम निवासी ओम पुरवा आजाद पार्क पसवाड़ी चकेरी कानपुर नगर, मुस्तकीम पुत्र डॉक्टर जमाल निवासी कृष्ण बिहारी नगर कलेक्टर गंज चुंगी फतेहपुर, रेहान पुत्र निसार उर्फ राजा निवासी एलआईजी सनिगवां रोड चकेरी कानपुर शामिल है। जिनके पास से दो सफेद बकरा भी बरामद हुए किया गया है। जो सेंट्रो कार से ले जा रहे थे।
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि अनवरगंज पुलिस की सक्रियता से बकरा चोर पकड़े गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।