scriptकानपुर देहात में 67.37 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान करने में पुरुष महिलाओं से रहे आगे | 67.37 percent voting took place in Kanpur Dehat, men were ahead of wom | Patrika News
कानपुर

कानपुर देहात में 67.37 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान करने में पुरुष महिलाओं से रहे आगे

UP Nikay Chunav : कानपुर देहात में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शाम 6 बजे थम गया। इस दौरान 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कानपुरMay 11, 2023 / 08:59 pm

Avanish Kumar

कानपुर देहात में 67.37 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान करने में पुरुष महिलाओं से रहे आगे

कानपुर देहात में 67.37 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान करने में पुरुष महिलाओं से रहे आगे

UP Nikay Chunav : कानपुर देहात में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शाम 6 बजे थम गया। दूसरे चरण में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमे मतदान करने में पुरुष महिलाओं से आगे रहे। जहां 68.16 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया तो वही 66.48 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित भेज दी गया है। अब 13 मई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के लिए हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कानपुर देहात की के 2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। जिसमे 13 नगर निकायों में अध्यक्ष पद 13 व सभासद पद के 190 पदों के लिए मतदान हुआ। वही अध्यक्ष के लिए 146 व सभासद के लिए 1060 दावेदार चुनावी मैदान थे। इसमें नगर पालिका परिषद पुखरायां व झींझक में अध्यक्ष के लिए 20 व सभासद के लिए 233 उम्मीदवारों तथा 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 126 व सभासद के लिए 827 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता ने कर दिया है।
बनाए गए थे 130 मतदान केंद्र

कानपुर देहात में 2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के 130 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 288 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में यह मतदाता ने मतदान करके प्रत्याशियों के भाग का फैसला कर दिया है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं कर रखी थी। वही निष्पक्ष मतदान को संपन्न कराने के लिए जिले को 16 जोन व 39 सेक्टर मे बांटा गया था।जबकि मतदान कार्य में 1152 मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई गई थी।

Hindi News/ Kanpur / कानपुर देहात में 67.37 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान करने में पुरुष महिलाओं से रहे आगे

ट्रेंडिंग वीडियो