scriptदेश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव, कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा को घेरा | Subrata Pathak said Akhilesh Yadav wants India convert into Pakistan | Patrika News
कन्नौज

देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव, कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा को घेरा

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि माफियाओं के कब्र पर जाकर आंसू बहा रहे हैं। यह वोट की राजनीति है।

कन्नौजApr 08, 2024 / 06:19 pm

Narendra Awasthi

देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव, कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा को घेरा

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

UP Loksabha elections 2024 news लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज के बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। इसलिए माफियाओं के कब्र पर जाकर आंसू बहा रहे हैं। उनको इस बात को लेकर शर्म नहीं आ रही है। सजायाफ्ता के घर जा रहे हैं। सुब्रत पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद के बयान पर अखिलेश यादव के कटाक्ष का जवाब दे रहे थे। ‌

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कब होगी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस को क्वेटो, और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद ने पीलीभीत को मुंबई जैसा बनाने का बयान दिया था। जिस पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव के कटाक्ष पर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वह भी सोचते हैं कि उनका कन्नौज नोएडा जैसा बन जाए। लेकिन अखिलेश यादव को इन सब बातों से कुंठा क्यों होती है? इसलिए कि अखिलेश यादव भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। बोले जिसकी जैसी सोच होगी वह वैसा ही काम करेगा। इसलिए माफियाओं के कब्र पर जाकर आंसू बहा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने नहीं गए। यह वोट की राजनीति नहीं तो और क्या है? प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री के यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जाना चाहिए था। वोट की राजनीति के लिए श्रद्धांजलि देने भी नहीं गए। सुब्रत पाठक ने कहा कि वोट की राजनीति क्या न करा दे। सबकी समझ में आ गया है कि अखिलेश की यही राजनीति और सोच रही तो आने वाले समय में हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने में देर नहीं लगेगी।

Hindi News/ Kannauj / देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं अखिलेश यादव, कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा को घेरा

ट्रेंडिंग वीडियो