scriptRajasthan News: अब और आसान होगा सफर, राजस्थान के इस हाईवे पर बनेंगे 6 ओवरब्रिज | Rajasthan News: 6 overbridges will be built between Pali and Jodhpur | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan News: अब और आसान होगा सफर, राजस्थान के इस हाईवे पर बनेंगे 6 ओवरब्रिज

Rajasthan News: जोधपुर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन व न्यू कैम्पस (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का नया परिसर) के बीच ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुल 6 ओवरबिज्र बनेंगे।

जोधपुरJun 23, 2024 / 11:02 am

Rakesh Mishra

Rajasthan News: पाली से जोधपुर के बीच फोरलेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार तो बढ़ी, लेकिन कई जगह पर यातायात का दबाव होने के कारण हादसों की आशंका रहती है। पाली से जोधपुर के रिक्तियां भैरूजी तक 64 किमी के मार्ग में कई ऐसी जगह है, जो आने वाले कुछ दिनों में एक्सीडेंट पॉइंट बन सकती है। उन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से पुल बनाना तय किया गया है। एक जगह पर स्वीकृति हो गई है। कार्यादेश ही जारी करने हैं। वहीं कुछ जगहों पर ओवरब्रिज बनाने के लिए डीपीआर का कार्य चल रहा है। उसके पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई कर निर्माण की तरफ बढ़ा जाएगा।

यहां बनने हैं ओवरब्रिज

1. जोधपुर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन व न्यू कैम्पस (जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का नया परिसर ) के बीच ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर का कार्य चल रहा है।
2. जोधपुर कृषि मंडी मार्ग, जहां सुबह व शाम यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। वहां पर भी ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित किया गया है।
3. जोधपुर में कुड़ी कट, जिसके पास कई मॉल व अन्य स्थल है। वहां फ्लाई ओवरब्रिज प्रस्तावित किया गया है। यहां पर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इस जगह पर अभी काफी दूरी तक यातायात गलत दिशा में चलता है। इससे हादसे की आशंका रहती है।
4. पाली की तरफ रोहट बाइपास से फोरलेन पर आने के लिए फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसका टैंडर लगा हुआ है। इस कार्य के लिए कार्यादेश जारी होने हैं। वहीं बाइपास जोधपुर की तरफ भी फ्लाई ओवर प्रस्तावित है। इसकी डीपीआर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह कार्य करीब 23 करोड़ रुपए से होगा।
5. रोहट रीको औद्योगिक क्षेत्र पर ओवरब्रिज पीएम गति शक्ति योजना के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए फंड सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से दिया जाएगा। इस पर 32 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। यह फ्लाईओवर भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर यातायात का दबाव अधिक होने को देखते हुए बनाना प्रस्तावित किया है।
6. ओम बन्ना देवल पर ओवरब्रिज व फुटपाथ बनाना प्रस्तावित किया गया है। इस जगह पर पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ सर्विस रोड. इंटर लॉकिंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इसकी डीपीआर का कार्य चल रहा है।
इनका कहना है

पाली से जोधपुर के बीच में कई ऐसे स्थल हैं, जो एक्सीडेंट पॉइंट बन गए हैं या भविष्य में बन जाएंगे। उन स्थलों पर ओवरब्रिज प्रस्तावित किए गए है। इनकी स्वीकृति मिली है, उनका कार्य जल्द शुरू करेंगे। कुछ की डीपीआर तैयार की है।
राहुल पंवार, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, पाली

यह भी पढ़ें

Rajasthan News: पैंथर के खतरे और सुरक्षा के बीच 696 पर्यटक पहुंचे माचिया, लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन

Hindi News/ Jodhpur / Rajasthan News: अब और आसान होगा सफर, राजस्थान के इस हाईवे पर बनेंगे 6 ओवरब्रिज

ट्रेंडिंग वीडियो