झुंझुनू

अब तय समय में मिलेगा पट्टा, सफाई कर्मचारियों के आवेदन नए सिरे से होंगे

एक फरवरी से हर कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। हर काम की समय सीमा तय होगी। ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। यह बात स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झुंझुनूं के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में कही।

झुंझुनूJan 22, 2024 / 12:38 pm

Rajesh

अब तय समय में मिलेगा पट्टा, सफाई कर्मचारियों के आवेदन नए सिरे से होंगे


नगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में पट्टों के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक फरवरी से हर कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। हर काम की समय सीमा तय होगी। ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। यह बात स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झुंझुनूं के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आवेदन में कहां कमी है, इसकी भी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। इस दौरान उनसे अन्य सवाल किए, पेश है मुख्य अंश।
सवाल: सफाई कर्मचारियों की भर्ती अटक गई है, क्या कारण है?

जवाब: नए सिरे से दुबारा आवेदन लिए जाएंगे, पदों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
सवाल: विदेशों में सफाई संबंधित कार्य मशीनों से हो रहे हैं, राजस्थान में अभी भी हाथों से कार्य हो रहे हैं?
जवाब: सूरत व इंदौर महानगर पालिका के मेयर व अधिकारियों से बात कर उन्हें राजस्थान में बुलाएंगे। वहां सफाई श्रेष्ठ है। उनके नवाचार काे राजस्थान में अपनाया जाएगा।
सवाल: निकायों के अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार होते हैं, कोर्ट को फैसला आए बिना उनको उसी पद पर लगा दिया जाता है, कारण क्या है?

जवाब: पहले ऐसा होता था, अब जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आएगा, उनको जिम्मेदार वाली पोस्ट पर नहीं लगाया जाएगा।
सवाल: शेखावाटी में यमुना का पानी कब आएगा?
जवाब: केन्द्र से लगातार बात हो रही है, पाइप लाइन के लिए जमीन नहीं मिल रही, इसलिए समस्या आ रही है।
सवाल: शेखावाटी में विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार हुई क्या कारण रहे?
जवाब: अनेक कारण रहे जिसके चलते हारे। अब लोकसभा में सभी सीट जीतेंगे।

Hindi News / Jhunjhunu / अब तय समय में मिलेगा पट्टा, सफाई कर्मचारियों के आवेदन नए सिरे से होंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.