scriptझांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन | Severe cold with fog in Jhansi Jalaun Lalitpur | Patrika News
झांसी

झांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन

नई साल भयंकर ठंड साथ लेकर आई है। झांसी, जालौन और ललितपुर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दिन भर कोहरे के साथ पानी की फुहार गिरती रही। लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। लोग रजाई में दुबके।

झांसीJan 02, 2024 / 05:56 pm

Ramnaresh Yadav

Raining with fog in Jhansi, Jalaun and Lalitpur

झांसी, जालौन और ललितपुर में घना कोहरा – फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 का आखिरी दिन बेहद ठंडा रहा। इसके बाद से नई साल की शुरुआत हो गई लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही। लोग आसमान में सूरज की तरफ देख रहे हैं। लेकिन 3 दिन हो गए लेकिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो रहे हैं। सोमवार की पूरी रात कोहरे के साथ पानी गिरा। यह सिलसिला मंगलवार दिन में भी जारी रहा। झांसी में दिन भर घना कोहरा छाया रहा। और राहगीरों पर पानी की फुहार गिरती रही।

जालौन में भी हाल बेहाल

जालौन में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सोमवार को भी गलन भरी सर्दी से लोगों को जूझना पड़ा। मंगलवार को शीतलहर और घने कोहरे के चलते लोग देर सुबह तक बिस्तरों में ही दुबके रहे। शीतलहर का असर पूरे दिन रहा। इस दौरान तेज हवाओं के चुभते नश्तरों से लोगों का हाल- बेहाल हो गया।

ललितपुर में घरों के भीतर ठिठुरन

ललितपुर में शीतलहर से घरों के भीतर भी ठिठुरन और गलन हो गई। गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद सर्दी का असर कम पड़ता दिखाई नहीं दिया।

बाजारों पर पड़ा असर

शीतलहर के असर के चलते बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा देरी से खुले और शाम को भी दुकानदारों के जल्दी घर लौटने से अधिकांश बाजार जल्दी बंद हो गए। लगातार बढ़ रही सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है। वहीं, ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों, गीजर, रूम हीटर का बाजार गर्म हो उठा है। बीते चार पांच दिनों से कोहरे के साथ सर्दी बढ़ी है। दो दिनों से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। गलन व सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। इसमें गर्म कपड़ों के बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है। कंबल, शॉल, स्वेटर, की बिक्री में इजाफा हुआ है।

Hindi News/ Jhansi / झांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो