scriptबस 120 मिनट में राजस्थान के इन जिलों में होने वाली है बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट | Rajasthan Monsoon 2024: Orange and yellow alert for rain in many districts of Rajasthan | Patrika News
झालावाड़

बस 120 मिनट में राजस्थान के इन जिलों में होने वाली है बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Rajasthan Monsoon 2024: मौसम विभाग ने आगामी 2 घंटों के भीतर कोटा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

झालावाड़Jun 26, 2024 / 01:39 pm

Rakesh Mishra

Rajasthan Monsoon 2024
Rajasthan Monsoon 2024: प्रदेश में मानसून की एंंट्री हो गई है। कोटा और उदयपुर संभाग के कई भागों में मानसून छा गया। दोनों संभाग के कई जिलाें में मानसून की बारिश हुुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले चार दिन में मानसून पूरे राज्य के जिलों को कवर करेगा। राजधानी जयपुर में मानसून 27 जून को दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का नया अलर्ट

विभाग ने आगामी 2 घंटों के भीतर कोटा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ सीकर पूर्व, अलवर और जयपुर उत्तर-पूर्व जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

झालावाड़ में हुई बारिश

वहीं झालावाड़ शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दिन में तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। हालांकि सोमवार रात को कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। जिले में मंगलवार दोपहर बाद बकानी में 20.5 व पिड़ावा में 37 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिड़ावा नगर में मंगलवार को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ शाम पौने चार से तेज बारिश शुरू हुई, जो पांच बजे तक चली। इसके बाद भी बारिश का मौसम बना हुआ था। तेज बारिश होने से पानी सड़कों पर बह निकला। वहीं सोमवार रात को पौने ग्यारह बजे से भी तेज बारिश हुई थी जो काफी देर तक जारी रही। रटलाई कस्बे में मंगलवार को दोपहर सवा दो बजे करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई।

Hindi News/ Jhalawar / बस 120 मिनट में राजस्थान के इन जिलों में होने वाली है बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो