scriptत्योहारी सीजन में तेल में उबाल, गड़बड़ाया रसोई का बजट | jhalawar Top News. | Patrika News
झालावाड़

त्योहारी सीजन में तेल में उबाल, गड़बड़ाया रसोई का बजट

भवानीमंडी. त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही महंगाई का तड़का शुरू हो गया है। आटा-दाल और फल-सब्जियों के भाव में इजाफे के बाद अब खाद्य तेल में उबाल आया हुआ है। केंद्र सरकार ने कच्चे और रिफाइंड तेल पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले से त्योहारी सीजन में खाने के तेल […]

झालावाड़Sep 28, 2024 / 08:54 pm

jagdish paraliya

  • भवानीमंडी. त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही महंगाई का तड़का शुरू हो गया है। आटा-दाल और फल-सब्जियों के भाव में इजाफे के बाद अब खाद्य तेल में उबाल आया हुआ है।
भवानीमंडी. त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही महंगाई का तड़का शुरू हो गया है। आटा-दाल और फल-सब्जियों के भाव में इजाफे के बाद अब खाद्य तेल में उबाल आया हुआ है।
केंद्र सरकार ने कच्चे और रिफाइंड तेल पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले से त्योहारी सीजन में खाने के तेल में जबरदस्त तड़का लगा है। खाद्य तेल 30-35 रुपए तथा सरसों का तेल 35-40 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर मूल सीमा शुल्क शून्य से बढ़ाकर 20 फीसदी तथा रिफाइंड पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल पर मूल सीमा शुल्क 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 32.5 फीसदी हो गया है।
व्यापारी विकंट भाटिया का कहना है कि कच्चे तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5 से बढ़कर 27.5 फीसदी और रिफाइंड तेलों पर 13.75 से बढ़कर 35.75 फीसदी हो जाएगा। बढ़ती महंगाई से आमजन के लिए रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे देश के किसानों को फायदा होगा।
खाद्य तेल पहले अब-

सूरजमुखी 1700 -2100 प्रति टीन

राइस ब्रान आयल 1650- 2050

फॉर्चुन 1680 -2150 प्रति टीन

सरसों तेल 2000-2500 प्रति टीन

आम आदमी की जेब पर असर
त्योहारी सीजन में यह तेजी 35-40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आने वाले दिनों में इससे अधिक तेजी आने की संभावना है। इससे महंगाई का असर घर की रसोई पर पड़ेगा। अब आम आदमी की जेब भी पहले से अधिक ढ़ीली होगी। सरसों तेल भी महंगा हो गया है। शहर के किराना बाजार में रिफाइंड और सरसों के अलावा अन्य खाद्य तेलों पर 30-40 रुपए प्रति किलो की महंगाई हो गई है। तेलों के दामों में उछाल से बाजार में आने वाली चीजें अपने आप महंगी हो जाएगी।
पैकिंग आटा भी महंगा-

तेल के बाद अब आटा भी महंगा हो गया हैद्ध आटे पर भी 1.60 पैसा मंडी शुल्क तथा 50 पैसा किसान कल्याण शुल्क लगा दिया है। पांच किलो का जो बैग 150 रुपए में मिलता था, अब वह 170 रुपए का हो गया है।
केंद्र सरकार की ओर से सीमा शुल्क बढ़ाने से खाद्य तेलों में तेजी आई है। सबसे महंगा सरसों का तेल है। एक किलो तेल 130 रुपए के भाव था। यह अब 180 रुपए किलोग्राम हो गया। इसके अलावा सभी तेल के टीन में 300 रुपए की तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ गई है। आने वाले त्योहार पर इसका असर पड़ेगा।
  • विनोद मित्तल, तेल व्यापारी भवानीमंडी

Hindi News / Jhalawar / त्योहारी सीजन में तेल में उबाल, गड़बड़ाया रसोई का बजट

ट्रेंडिंग वीडियो