चांपा पुलिस के मुताबिक सुशीला बाई निवासी सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसका बड़ा लड़का आरोपी सुरेश बरेठ तथा छोटा लड़का संतोष घर में इसके साथ रहते हैं। संतोष बरेठ शराब पीने का आदी था। 3 मार्च की रात्रि करीब 8 बजे बड़ा लड़का सुरेश काम करके आकर घर में खाना खा रहा था।
उसी समय छोटा लड़का संतोष घर आया जो सुरेश को खाना खाते देख कर उसके खाना के थाली को पैर में मार दिया। सुरेश का खाना वहीं फैल गया तथा सुरेश के कालर को पकड़कर झगड़ा करने लगा। दोनों भाई सुरेश तथा संतोष आपस से मारपीट करने लगे। जिसे देखकर उसकी मां आसपास में मदद के लिए चली गई रात को कोई मददगार नहीं मिला।
यह भी पढ़ें
CG Crime News: संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, देखकर लोगों में मचा हड़कंप…जांच में जुटी पुलिस
Murder Case 2024: बेड में सुलाकर दूसरे के घर चला गया था आरोपी
जब वह वापस आई तो देखी सुरेश के हाथ में डंडा था। जिससे उसने अपने छोटे भाई संतोष को मारपीट कर उसके सिर एवं हाथ शरीर मे चोट पहुंचाया था। जिससे संतोष बेहोश हो गया था। जिसे सुरेश ने उठा कर खाट में सुला दिया व रात में मनराखन के घर सोने चला गया। सुबह घर आकर देखा तो रात में सुरेश के मारे गए डंडा के चोट से संतोष की मृत्यु हो गई थी। जिसे देखकर आरोपी सुरेश घटना दिनांक से फरार हो गया था। दूसरे दिन शाम 5 बजे तक लड़का संतोष सोकर नहीं जगा तब जाकर देखी तो संतोष अपने कमरा में मृत हालत में पड़ा था। सूचना पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया।