scriptLok Sabha Election 2024 : पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, कर दिया ऐसा बड़ा खुलासा | Former MLA Ramlal Meghwal attacks Congress after joining BJP | Patrika News
जालोर

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, कर दिया ऐसा बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे रामलाल मेघवाल ने कांग्रेस का बरसों पुराना साथ छोड़ दिया।

जालोरMar 20, 2024 / 04:01 pm

Rakesh Mishra

former_mla_ramlal_meghwal_join_bjp_1.jpg
Lok Sabha Election 2024 : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे रामलाल मेघवाल ने कांग्रेस का बरसों पुराना साथ छोड़ दिया। मेघवाल ने अब भाजपा का दामन थामा हैं। मेघवाल का कहना है कि जालोर में कांग्रेस की दुर्गति का कारण कांग्रेस के ही एक स्थानीय नेता हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। उन्होंने जालोर में जनाधार वाले कांग्रेस नेताओं को हमेशा ठिकाने लगाने का काम किया। मेघवाल से पत्रिका की बातचीत के प्रमुख अंश…।
पत्रिका: अब भाजपा में आपकी क्या भूमिका रहेगी…कोई कमिटमेंट?
जवाब: भाजपा की जनहित की नीतियां है, उन्हें आमजन तक पहुंचाएंगे और जनहित में काम करेंगे, लेकिन वहां भी मनमानी स्वीकार नहीं होगी।

पत्रिका: आप अरसे से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं, क्या कारण रहा कि भाजपा का दामन उम्र के इस पड़ाव पर थामा?
जवाब: जालोर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीब कहे जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी ने कांग्रेस को बस में कर रखा है। जो भी वरिष्ठ कार्यकर्ता व कद्दावर नेता है उन्हें काटने का काम इन्होंने ही किया है।
पत्रिका: कांग्रेस से बड़ी तादाद में नेता भाजपा में जा रहे हैं, आप भी इसलिए तो शामिल नहीं हो रहे?
जवाब: कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के कारण मैंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है। हमने 1975, 1980 का दौर देखा, इंदिरा गांधी हारे तब भी मैं कांग्रेस में ही था। जब पार्टी में एक आदमी की मोनोपोली रहती है तो फिर उस पार्टी में रहना उचित नहीं हैं।
पत्रिका: आपके समर्थक भी भाजपा से जुड़ेंगे?
जवाब: आप देखते रहिए, मेरे साथ कितने लोग जुड़े हुए हैं और कितने लोग भाजपा ज्वाइन करते हैं, जल्द ही आपको देखने को मिल जाएगा।

पत्रिका: भाजपा के प्रति रूझान क्यों और कैसे बढ़ा?
जवाब: जिस आदमी को अंगुली पकड़कर हम पार्टी में लाते हैं। वही व्यक्ति झूठ और अफवाह फैलाकर हमारे और कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। जब पार्टी में मान सम्मान ही नहीं हैं तो फिर क्या करें, यही रास्ता बचा था।

Hindi News/ Jalore / Lok Sabha Election 2024 : पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, कर दिया ऐसा बड़ा खुलासा

ट्रेंडिंग वीडियो