scriptजैसलमेर घूमने आई फ्रेंच महिला की होटल में मौत | Patrika News
जैसलमेर

जैसलमेर घूमने आई फ्रेंच महिला की होटल में मौत

जैसलमेर भ्रमण पर आई फे्रंच महिला पर्यटक की यहां स्थित एक होटल में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। उसका शव राजकीय जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जैसलमेरOct 26, 2024 / 08:19 pm

Deepak Vyas

jsm news
जैसलमेर भ्रमण पर आई फे्रंच महिला पर्यटक की यहां स्थित एक होटल में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। उसका शव राजकीय जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका जोरजी सिल्वी (53) का शव एयरलिफ्ट कर फ्रांस ले जाया जाएगा। शहर कोतवाल सवाईसिंह ने बताया कि महिला पर्यटक दो दिन से बीमार थी। पुलिस ने इस संबंध में मृग दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जोरजी सिल्वी अपने पति लोरोंग और करीब 40 लोगों के समूह के साथ गत 22 अक्टूबर को भारत यात्रा पर पहुंची थी। वह डायबिटिज की मरीज बताई जाती है। सभी लोग दिल्ली, बीकानेर, मंडावा होते हुए 25 तारीख को जैसलमेर पहुंचे। यहां होटल में उसका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ था और उपचार करवाया जा रहा था। गत शुक्रवार की रात तबीयत ज्यादा बिगडऩे के बाद उसे जवाहिर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फ्रेंच दम्पती तीन महीने के भ्रमण पर भारत आए थे। दो दिन जैसलमेर रुकने के बाद उनका जोधपुर जाने का कार्यक्रम था। अब जोरजी की मौत हो जाने के बाद उसका शव एयरलिफ्ट कर फ्रांस ले जाया जाएगा। जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।

Hindi News / Jaisalmer / जैसलमेर घूमने आई फ्रेंच महिला की होटल में मौत

ट्रेंडिंग वीडियो