scriptWorld Tourism Day: पर्यटकों को रात को लुभा रहा Jaipur का हैरिटेज, बाजार में भी रात तक रौनक | World Tourism Day Tourists Night Tourism | Patrika News
जयपुर

World Tourism Day: पर्यटकों को रात को लुभा रहा Jaipur का हैरिटेज, बाजार में भी रात तक रौनक

World Tourism Day: वर्ल्ड हैरिटेज सिटी अब पावणों को रात को भी लुभा रही है। यहां का हैरिटेज व मॉन्यूमेंट्स, खासकर विश्वविख्यात हवामहल, आमेर महल व नाहरगढ़ को पर्यटक रात को देखना पसंद कर रहे है।

जयपुरSep 27, 2023 / 10:38 am

Girraj Sharma

World Tourism Day: पर्यटकों को रात को लुभा रहा जयपुर का हैरिटेज, बाजार में भी रात तक रौनक

World Tourism Day: पर्यटकों को रात को लुभा रहा जयपुर का हैरिटेज, बाजार में भी रात तक रौनक

जयपुर। वर्ल्ड हैरिटेज सिटी अब पावणों को रात को भी लुभा रही है। यहां का हैरिटेज व मॉन्यूमेंट्स, खासकर विश्वविख्यात हवामहल, आमेर महल व नाहरगढ़ को पर्यटक रात को देखना पसंद कर रहे है। इन मॉन्यूमेंट्स का वैभव पर्यटकों को न केवल आकर्षित कर रहा है, बल्कि पर्यटक खुशनुमा छटा को अपने कैमरे में कैद भी कर रहे है। हवामहल के बाहर लोग देर रात तक फोटो सेशन करते नजर आते है, तो आमेर महल के वैभव को भी अपने कैमरे व मोबाइल में कैद करते देखे जा सकते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञों की मानें तो जयपुर में दिनों—दिन नाइट टूरिज्म का कल्चर बढ़ता जा रहा है। लोग रात को यहां के मॉन्यूमेंट्स के साथ यहां के बाजार, यहां के हैरिटेज को देखना पसंद कर रहे है। यही कारण है कि जयपुर अब देर रात तक जगता है। पर्यटक अब रात तक परकोटे के बाजारों में घूमते नजर आते है। लाइटिंग जयपुर के हैरिटेज को जीवंत करती नजर आती है, जिसे देख पर्यटक काफी खुश नजर आते है।

नाहरगढ़ में रात तक रुक रहे पर्यटक
वहीं पुरात्तव एवं संग्रहालय विभाग के अफसरों की मानें तो जिन मॉन्यूमेंट में नाइट टूरिज्म चल रहा है, उसे अब स्थाई कर दिया गया है। इनमें अल्बर्ट हॉल व आमेर महल के बाद नाहरगढ़ में भी नाइट टूरिज्म पर्यटकों को पसंद आ रहा है। नाहरगढ़ में पर्यटक रात तक रुके रहते है। वहीं आमेर महल के हेरिटेज के साथ वहां की लाइटिंग भी पर्यटकों को पसंद आ रही है। हेरिटेज को भी पसंद कर रहे है। इसके अलावा विद्याधर का बाग में भी नाइट टूरिज्म देखना लोग पसंद कर रहे है।

सुबह से रात तक खुल रहे पर्यटन स्थल
नाइट टूरिज्म की ओर पर्यटकों के रुझान को देखते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जहां पहले नाइट टूरिज्म शुरू किया है, वहां अब मॉन्यूमेंट का समय ही रात तक स्थाई रूप से बढ़ा दिया गया है। आमेर महल अब रात 8 बजे तक खुला है, वहीं अल्बर्ट हॉल भी रात 8 बजे तक खुल रहा है, जबकि नाहरगढ़ में रात 9 तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

नाइट टूरिज्म में औसतन रोजाना पहुंच रहे पर्यटक
पर्यटन स्थल — पर्यटकों की संख्या
आमेर महल — 250 से 300
अल्बर्ट हॉल — 200 से 250
नाहरगढ़ — 300 से 350

नाइट टूरिज्म देखना कर रहे पसंद
अल्बर्ट हॉल अधीक्षक राकेश छोलक का कहना है कि नाइट टूरिज्म को लेकर पर्यटकों में उत्सुकता रहती है। पर्यटक नाइट टूरिज्म देखना पसंद कर रहे है। जिन मॉन्यूमेंट्स में नाइट टूरिज्म शुरू कर रखा है, वहां नियमित पर्यटक आ रहे है।

 

यह भी पढ़ें

पर्यटन स्थलों पर फ्री एंट्री, राजस्थानी लोक संस्कृति से रूबरू हो रहे पर्यटक

रौशनी भी बढ़ा रही सुंदरता
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि जयपुर एक खूबसूरत शहर है, शहर में अब लोग नाइट टूरिज्म देखना पसंद कर रहे है। कम समय के लिए जो पर्यटक जयपुर आता है, वह यहां के बाजार और मॉन्यूमेंट्स को रात को देखना पसंद कर रहा है। पर्यटन स्थलों पर आकर्षक रौशनी भी इनकी सुंदरता को बढ़ा देती है।

Hindi News/ Jaipur / World Tourism Day: पर्यटकों को रात को लुभा रहा Jaipur का हैरिटेज, बाजार में भी रात तक रौनक

ट्रेंडिंग वीडियो