scriptBJP New President: ‘राजस्थानी’ होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष! संभावित चेहरों में ये तीन नाम सबसे ज़्यादा चर्चाओं में | who is next bjp president vasundhara raje om mathur or sunil bansal rajasthan three name talked about | Patrika News
जयपुर

BJP New President: ‘राजस्थानी’ होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष! संभावित चेहरों में ये तीन नाम सबसे ज़्यादा चर्चाओं में

Next BJP President From Rajasthan : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ‘राजस्थान’ से तीन नाम चर्चाओं में बने हुए है।

जयपुरJun 14, 2024 / 01:28 pm

Lokendra Sainger

कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? कौन लेगा निवर्तमान हो रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह? कौन होगा जो नंबर 1 पोज़िशन पर रहकर संगठन को देगा और मजबूती? सवाल कई सारे हैं जो इस वक्त राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इस बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के कई संभावितों में राजस्थान के भी तीन नेताओं के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। इनमें पूर्व राज्य सभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और चौंकाने वाले नाम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का भी नाम शामिल हैं।
om mathur

ओम माथुर : उम्र फैक्टर ना हो तो प्रबल संभावना

ओम माथुर भाजपा की वरिष्ठ नेता है और संगठन कौशल में माहिर माने जाते हैं। माथुर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ से लेकर कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनवा चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की राह में माथुर की 72 साल की उम्र रोड़ा बन सकती है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के 17 नए जिलों को लेकर मंडराया संकट, भजनलाल सरकार ने रिव्यू के लिए बनाई सब कमेटी

vasundhara raje

वसुंधरा राजे : उपाध्यक्ष से हो सकती हैं प्रमोट

संभावितों में सबसे चौंकाने वाला नाम वसुंधरा राजे का भी है। दरअसल, राजे पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बनी हुई हैं। अगर ‘प्रमोशन’ की बात आती है तो उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की भी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो संगठन की टॉप पोज़िशन पर उनका चयन सभी को हैरान कर सकता है।
राजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पीछे कई वजहें भी गिनाई जा रही हैं, जिनमें सबसे लेटेस्ट हैं लोकसभा चुनाव में पांचवीं बार जीते उनके बेटे दुष्यंत सिंह का कनेक्शन। दरअसल, सबसे ज़्यादा बार और प्रतिद्वंदी को सबसे बड़े मार्जिन से हारने के बाद संसद पहुंचे दुष्यंत सिंह को हालिया मंत्रिमंडल में ना कैबिनेट और ना ही राज्य मंत्री तक की जगह नसीब हो सकी। ऐसे में माना जा रहा है कि मां को प्रमोट करके इस गैप को मिटाया जा सकता है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजे के नाम पर मुहर लगने की संभावनाओं में अन्य कई वजह भी टाल लगा सकती है।
sunil bansal

सुनील बंसल : बेहतरीन ट्रेक रिकॉर्ड, मिल सकता है फायदा

जयपुर में जन्में सुनील बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावितों में टॉप-5 में गिने जा रहे हैं। दरअसल, वे अभी राष्ट्रीय महासचिव पद पर हैं। 54 वर्ष की उम्र के साथ युवा भी हैं और सबसे बड़ी बात वे आरएसएस बैकग्राउंड से भी हैं। उनकी गिनती भाजपा के बेहतरीन परफॉर्मर के तौर पर भी होती है। हाल में ओडिशा और तेलंगाना का प्रभारी रहते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले उनके उत्तर प्रदेश में संगठन मंत्री रहते हुए पार्टी ने वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव जीता था।

Hindi News/ Jaipur / BJP New President: ‘राजस्थानी’ होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष! संभावित चेहरों में ये तीन नाम सबसे ज़्यादा चर्चाओं में

ट्रेंडिंग वीडियो