बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बीते 24 घंटें के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। जयपुर में दिन के पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी
प्रदेश में धीरे-धीरे गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। 18 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर में दिन के पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी और रात के पारे में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 45 से 85% के मध्य दर्ज की गई।
नवंबर के पहले सप्ताह तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं
उत्तर भारत में नवंबर के पहले सप्ताह तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। जिस वजह से मौसम थोड़ा गरम हो रहा है। मौजूदा वक्त एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर एक्टिव है। इस सिस्टम से उम्मीद थी कि राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी तेज होगी, पर अब यह संभव नहीं है।