scriptशटडाउन खत्म…इन इलाकों में पहुंचा पानी, 8 की जगह 12 घंटे में भरी टंकियां | Water Supply News, Bisalpur Pipe Line Maintenance News | Patrika News
जयपुर

शटडाउन खत्म…इन इलाकों में पहुंचा पानी, 8 की जगह 12 घंटे में भरी टंकियां

बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियरों द्वारा 31 घंटे की अथक प्रयास के बाद शहरवासियों का पानी का इंतजार खत्म हुआ। टेक्निशियनों द्वारा बीसलपुर पाइप लाइन का टूटा वाल्व बदला गया।

जयपुरJan 21, 2024 / 09:36 am

Anant

bisalpur_pipe_line_maintenance_news.jpg

जयपुर। बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियरों द्वारा 31 घंटे की अथक प्रयास के बाद शहरवासियों का पानी का इंतजार खत्म हुआ। टेक्निशियनों द्वारा बीसलपुर पाइप लाइन का टूटा वाल्व बदला गया। जिससे शुक्रवार रात शहर में पेयजल सप्लाई बहाल की गई।शुक्रवार रात 30 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई हुई। हालांकि, आधिकारियों ने 46 लीटर सप्लाई का लय रखा था।

सप्लाई के बाद भी घंटो तक परेशान रहे लोग

शहरवासियों को शटडाउन के दर्द से निजात तो मिली लेकिन परेशानियां तब भी बरकरार रही। बीसलपुर सिस्टम से शहर के लिए शुक्रवार रात को 46 करोड़ लीटर पानी की जगह 30 करोड़ लीटर ही मिला। पानी बालावाला पहुंचने के बाद इंजीनियरों के कुप्रबंधन में फंस गया और शहर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था बेपटरी हो गई।

8 घंटे की जगह 12 घंटे में वितरण हुआ शहर में पानी

जलदाय इंजीनियरों के अनुसार बीसलपुर से शुक्रवार रात 10 बजे पानी बालावाला पहुंचा। इसके आठ घंटे बाद यानी सुबह 6 बजे तक पानी जवाहर सर्कल, मानसरोवर फीडर पहुंचना चाहिए था और सभी स्वच्छ जलाशय और टंकियां भरनी थी, लेकिन यह निर्धारित समय से नहीं हो सका। जिससे अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई तय समय से दो से तीन घंटे देरी से हुई।

इन इलाकों में हुई सप्लाई

शुक्रवार को जवाहर सर्कल, मानसरोवर फीडर तक पानी की सप्लाई बहाल की गई जबकि मालवीय नगर, जगतपुरा, गैटोर, परकोटा, दिल्ली रोड की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई शनिवार रात व रविवार सुबह तक की जा सकी।

गौरतलब है कि, बीसलपुर पाइप लाइन का बीते गुरुवार को वल्ब टूटने के बाद पानी सप्लाई बाधित हो गया। दोबारा इसके बहाल होने तक शहरवासियों को 48 घंटे तक पेयजल नहीं मिल सका। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले एक साल में यह पांचवीं बार है जब पाइप लाइन में लीकेज के कारण शटडाउन (पानी सप्लाई बंद) किया गया है। बीसलपुर पाइप लाइन से जयपुर के करीब साढ़े 5 लाख घरों में पानी सप्लाई होता है और इसके सालाना मरम्मती में 6 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है।

 

Hindi News/ Jaipur / शटडाउन खत्म…इन इलाकों में पहुंचा पानी, 8 की जगह 12 घंटे में भरी टंकियां

ट्रेंडिंग वीडियो