बता दें कि पिछले कई दिन से बढ़ते तापमान से परेशान लोग अब राहत महसूस कर रहे है। जयपुर में शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। पहले 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और इसके बाद कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद आज रविवार सुबह से तेज धूप नहीं है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होने से मौसम सामान्य है।
प्रदेश में शनिवार को आठवें दिन नौतपा बेअसर रहा। पिछले सात दिनों से प्रचंड गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। लेकिन शनिवार को आंधी- बारिश से हीटवेव के असर कम हो गया। अधिकतर जिलों में लू से राहत मिली। जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा में आंधी और बरसात ने दिलाई प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद आज रविवार को भी मौसम सामान्य है।
हीट स्ट्रोक से मौतें.. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही अब 5 हजार से ज्यादा लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो चुके हैं। इसमें 9 मौतें सरकार ने हीट स्ट्रोक से मानी है। हालांकि गैर पुष्ट आंकड़ों के अनुसार हीट स्ट्रोक से अब तक 50 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।