scriptअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज, जयपुर के 1500 मंदिर दीपकों से होंगे जगमग, 8000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था | Ram Mandir Pran Pratistha today Jaipur 1500 temples illuminated with lamps 8000 policemen will handle security arrangements | Patrika News
जयपुर

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज, जयपुर के 1500 मंदिर दीपकों से होंगे जगमग, 8000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Ram Mandir Pran Pratistha today : अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जयपुर में गो काष्ठ से बने दीपकों से 1500 मंदिर जगमग होंगे। इसके साथ ही आज 8000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

जयपुरJan 22, 2024 / 07:27 am

Sanjay Kumar Srivastava

jaipur_1.jpg

Ram Mandir Pran Pratistha Jaipur

अयोध्या में सोमवार को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जयपुर में भी रामोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इससे पूर्व ग्रेटर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर रविवार को रंगोली बनवाई गई। शाम को महापौर सौम्या गुर्जर ने गांधी सर्कल, जेडीए सर्कल, रामबाग सर्कल और विधानसभा के सामने रंगोली का निरीक्षण किया। अयोध्या में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जयपुर में गो काष्ठ से बने दीपकों से 1500 मंदिर जगमग होंगे। इसके साथ ही आज 8000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि शहर के 1500 मंदिरों में दीपक पहुंचाए गए है। मंदिरों के अलावा शहर के प्रमुख मार्ग करीब पांच लाख दीपकों से जगमग होंगे। प्रमुख मार्गों पर दीपक जलाने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

अल्बर्ट हॉल पर होगा भव्य आयोजन

अल्बर्ट हॉल के सामने 35 फीट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल तैयार किया जा रहा है। सोमवार शाम को यहां सवा लाख दीपकों से महाआरती होगी। रविवार को महापौर सौम्या गुर्जर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir : जैन और सिख धर्म का अयोध्या से गहरा नाता, जयपुर के दोनों समाज 22 जनवरी को लेकर उत्साहित

राम ही सुर में राजस्थान विवि प्रथम

जवाहर कला केंद्र में ग्रेटर निगम की ओर से आयोजित राम ही सुर कार्यक्रम के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान और महारानी कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें – श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सज गए जयपुर के मंदिर, देखें मनमोहक तस्वीरें

https://youtu.be/rNHUkm14URs

Hindi News/ Jaipur / अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज, जयपुर के 1500 मंदिर दीपकों से होंगे जगमग, 8000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

ट्रेंडिंग वीडियो