पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के सुनेल में 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा झालावाड़ के पचपहाड़ में 45, पिरावा में 47, पाली में 34, भीलवाड़ा के कोटड़ी में 41, भीलवाड़ा शहर में 32, चित्तौड़गढ़ के भैंसोड़गढ़ में 26 और बीकानेर के खाजूवाला में 19 एमएम बारिश हुई।