scriptपेट्रोल पंप हड़ताल: वाहन मालिकों में हड़कंप, पंप मालिक बोले- देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता | Rajasthan: Petrol Pump Close today, Strike started | Patrika News
जयपुर

पेट्रोल पंप हड़ताल: वाहन मालिकों में हड़कंप, पंप मालिक बोले- देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता

राजस्थान में पेट्रोल पंपों पर आज और कल दो दिनों की हड़ताल है। फिलहाल यह हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

जयपुरSep 13, 2023 / 01:14 pm

SAVITA VYAS

आज से पेट्रोल पंपों पर हड़ताल: पंप मालिक बोले- देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता

आज से पेट्रोल पंपों पर हड़ताल: पंप मालिक बोले- देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल पंपों पर हड़ताल से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। लोग पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े हैं। इससे जयादातर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। अधिकांश लोगों ने अपने वाहनों की टंकियों को फुल भरवा लिया। नतीजन प्रदेश के कई पंपों में फ्यूल खत्म हो गया। वाहनचालकों को पेट्रोल के लिए इधर—उधर भटकना पड़ा।
गौरतलब है कि आज और कल दो दिनों की हड़ताल है। फिलहाल यह हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन फुल टाइम और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकता है। एसोसिएशन ने 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की राज्य सरकार को चेतावनी दी है। एसोसिएशन सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहा है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लादू सिंह ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता है। इससे पड़ोसी राज्यों से लगने वाले राजस्थान के 270 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। गाड़ियां पड़ोसी राज्यों से सस्ता तेल भरवाकर ही राजस्थान में एंट्री करती हैं। वहीं राजस्थान में कम तेल भरवाकर दूसरे राज्यों में जाकर भरवाते हैं। वेट विसंगति की मांग को लेकर कई बार सरकार के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o1gsy

Hindi News/ Jaipur / पेट्रोल पंप हड़ताल: वाहन मालिकों में हड़कंप, पंप मालिक बोले- देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता

ट्रेंडिंग वीडियो