scriptभाजपा ने 24 प्रभारी किए नियुक्त, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी | Rajasthan News : JP Nadda Appoints Satish Poonia Coordinator of Haryana | Patrika News
जयपुर

भाजपा ने 24 प्रभारी किए नियुक्त, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी

साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए सतीश पूनिया को वहां का प्रभारी बनाया गया है।

जयपुरJul 05, 2024 / 06:01 pm

जमील खान

Rajasthan News : जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 24 प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। सभी नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा (J P Nadda) ने की है। नड्डा ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पिछली विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रहे डॉक्टर सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी, जबकि सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
साल के आखिर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है जाट वोटरों को साधने के लिए ही पूनिया को वहां की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजस्थान विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पूनिया को हार का सामना करना पड़ा था।
देखें लिस्ट….

BJP List 1
BJP List 2

Hindi News / Jaipur / भाजपा ने 24 प्रभारी किए नियुक्त, राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी

ट्रेंडिंग वीडियो