scriptNew District In Rajasthan: 50 जिलों का हुआ राजस्थान, सीएम अशोक गहलोत बोले प्रगति की गति अब दोगुनी होगी | Rajasthan new district : Rajasthan New District List Declared | Patrika News
जयपुर

New District In Rajasthan: 50 जिलों का हुआ राजस्थान, सीएम अशोक गहलोत बोले प्रगति की गति अब दोगुनी होगी

New District In Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ट्वीट जमकर रीट्वीट किया जा रहा है

जयपुरMar 18, 2023 / 03:42 pm

sangita chaturvedi

Rajasthan new district : 50 जिलों का हुआ राजस्थान, सीएम अशोक गहलोत बोले प्रगति की गति अब दोगुनी होगी

Rajasthan new district : 50 जिलों का हुआ राजस्थान, सीएम अशोक गहलोत बोले प्रगति की गति अब दोगुनी होगी

New District In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ट्वीट जमकर रीट्वीट किया जा रहा है। उनका ट्वीट नए जिलों को लेकर है। उन्होंने ट्वीट किया, ’50 जिलों का हुआ राजस्थान। बढ़ती जनसंख्या एवं बड़े क्षेत्रफल की वजह से सरकार व आमजन को नए जिलों की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एक बड़ा कदम उठा कर कांग्रेस सरकार ने आज 19 नए जिले बनाए हैं। प्रगति की गति अब दोगुनी होगी।’

इस ट्वीट को 7000 बार से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। इसके साथ ही चौथी बार अशोक सरकार भी कई बार ट्वीट किया गया। इसके साथ ही एक बार फिर गहलोत सरकार भी ट्वीट किया गया। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए संभाग और 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है।

यह पहली बार है कि राजस्थान में एक साथ 19 जिले बनाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 50 जिले होंगे और 10 संभाग हो गए हैं। इससे पहले सात संभाग और 33 जिले थे। राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर सर्वाधिक राज्य जिला वाला राज्य हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 75 और मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं। राजस्थान भू-भाग के दृष्टिकोण से हालांकि देश में सबसे बड़ा राज्य है।

Hindi News/ Jaipur / New District In Rajasthan: 50 जिलों का हुआ राजस्थान, सीएम अशोक गहलोत बोले प्रगति की गति अब दोगुनी होगी

ट्रेंडिंग वीडियो