scriptदिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा को वसुंधरा राजे ने बताया राजस्थान का मित्र, कहा-उनके निधन से अपूरणीय क्षति | Rajasthan leaders expressed grief on Ratan Tata passed away, Vasundhara Raje said Ratan Tata was friend of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा को वसुंधरा राजे ने बताया राजस्थान का मित्र, कहा-उनके निधन से अपूरणीय क्षति

Ratan Tata Passed Away: उद्योगपतियों के साथ-साथ राजनीतिक जगत ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रतन टाटा को एक सच्चे दूरदर्शी के साथ—साथ राजस्थान का मित्र बताया।

जयपुरOct 10, 2024 / 12:25 pm

Anil Prajapat

Vasundhara Raje-Ratan Tata

वसुंधरा राजे और उद्योगपति रतन टाटा (फाइल फोटो)

जयपुर। टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उद्योगपतियों के साथ-साथ राजनीतिक जगत ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा कि टाटा संस के चेयरमैन का निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वे एक सच्चे दूरदर्शी और राजस्थान के मित्र थे। रतन टाटा ने भारत और इसके संस्थानों के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्हें उनकी अटूट निष्ठा, गहरी करुणा और अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शिता के माध्यम से भारत के लिए वैश्विक पहचान बनाने की उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, पूरे टाटा समुदाय और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्हें उनकी उल्लेखनीय विरासत को देखने का सौभाग्य मिला।

भारतीय उद्योग जगत में वैश्विक पहचान : राज्यपाल

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत में अपनी मौलिक दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान दी। उन्होंने टाटा के औद्योगिक और सामजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कहा कि वह दूर दृष्टि वाले उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले लोकप्रिय उद्यमी थे।
यह भी पढ़ें

कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी? निधन के बाद चर्चाएं जोरों पर

रतन टाटा ने राष्ट्र निर्माण में भी दिया अमूल्य योगदान: सीएम भजनलाल

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Hindi News / Jaipur / दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा को वसुंधरा राजे ने बताया राजस्थान का मित्र, कहा-उनके निधन से अपूरणीय क्षति

ट्रेंडिंग वीडियो