scriptRajasthan Elections : राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Elections : राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर माहौल गरम है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी उम्मीदवारों के नामों की सूची पर मंथन कर रहे हैं। जनता और उम्मीदवार दोनों ही इस वक्त बेसब्र हैं, और सवाल कर रहे हैं कि राजस्थान में उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची कब आएगी। भाजपा जहां उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है वहीं कांग्रेस इंतजार कर रही है कि भाजपा की लिस्ट आए तो वह जारी करे। वैसे इस वक्त पितृपक्ष चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पितृपक्ष के वहम को मानते हैं।

जयपुरOct 05, 2023 / 11:09 am

Sanjay Kumar Srivastava

congress_bjp.jpg

Congress BJP First List

Rajasthan Elections 2023 Congress BJP First List : राजस्थान में राजनीति का मौसम ठंड में गरम हो रहा है। चुनाव की डेट कभी भी घोषित हो सकती हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी उम्मीदवारों के नामों की सूची पर मंथन कर रहे हैं। जनता और उम्मीदवार दोनों ही इस वक्त बेसब्र हैं, और सवाल कर रहे हैं कि राजस्थान में उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची कब आएगी। भाजपा जहां उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है वहीं कांग्रेस इंतजार कर रही है कि भाजपा की लिस्ट आए तो वह जारी करे। वैसे इस वक्त पितृपक्ष चल रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पितृपक्ष के वहम को मानते हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा था कि भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी। प्रहलाद जोशी भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी हैं।
bjp.jpg


उम्मीदवारों की लिस्ट से चौंका सकती है भाजपा

राजस्थान में भाजपा एक बार फिर अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट से सबको चौंका सकती है। जैसे कि मध्य प्रदेश में भाजपा की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार सांसदों के नाम भी शामिल है। भाजपा के आलाकमान राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सतर्क हैं। फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी भाजपा केंद्रीय मंत्रियों और सांसद को मैदान में उतार सकती है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections : जयपुर में कांग्रेस पर गरजे JP Nadda, जानें कार्यक्रम की बड़ी बातें

भाजपा का नया दांव

राजनीतिक पंड़ितों के अनुसार राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, जयपुर ग्रामीण सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़, राजसमन्द सांसद दिया कुमारी, सांसद किरोड़ी लाल मीणा के नामों की चर्चा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में 25 सांसद हैं। अटकलें है कि करीब 12 सांसदों पर भाजपा दांव खेल सकती है।

कभी भी जारी होने की संभावना

भाजपा ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना था। माना जा रहा है कि 45 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट तैयार है। चर्चा में है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर दौरे के बाद पहली सूची कभी भी जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें – विधायक ने सड़क किनारे बैठ चमकाए जूते, बदले में लिए पैसे, क्या खेल रहे हैं कोई नया दांव?

congress.jpg


15 अक्टूबर के आस-पास जारी हो सकती है लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट का भी इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि सूची 15 अक्टूबर के आसपास जारी कर सकती है। भाजपा की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। वैसे पितृपक्ष 14 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। अंदरखाने कुछ नेताओं को पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का इशारा मिल चुका है। प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री व स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगई लगातार काम कर रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 200 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 99 सीटें पर अपना परचम लहराया था। वहीं भाजपा 73 सीट पर ही सिमट गई थी। अशोक गहलोत के अगुवाई में कांग्रेस ने निर्दलीय और बसपा के समर्थन से सरकार बनाई थी। चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी जंग देखने को मिल सकती है।

राजस्थान का ट्रेंड : जनता हर पांच साल में बदल देती है सरकार

1. अशोक गहलोत (कांग्रेस) – 17 दिसंबर 2018 से अबक
2. वसुंधरा राजे सिंधिया ( BJP) – 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018
3. अशोक गहलोत (कांग्रेस) – 12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013
4. वसुंधरा राजे सिंधिया (BJP) – 08 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008
5. अशोक गहलोत( कांग्रेस) – 01 दिसंबर 1998 से 08 दिसंबर 2003
6. भैरों सिंह शेखावत (BJP) – 04दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998।

यह भी पढ़ें – चितौड़गढ़ में पीएम मोदी ने CM अशोक गहलोत को दिया धन्यवाद, कहा – सब चालू रहेंगी

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Elections : राजस्थान में भी उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है भाजपा, इस दिन आ सकती है कांग्रेस-भाजपा की पहली सूची

ट्रेंडिंग वीडियो