scriptराठौड़ के पास 27 करोड़ तो ज्योति 87 करोड़ की मालकिन, कांग्रेस के इन नेताओं की संपत्ति भी बढ़ी दोगुनी | Patrika News
जयपुर

राठौड़ के पास 27 करोड़ तो ज्योति 87 करोड़ की मालकिन, कांग्रेस के इन नेताओं की संपत्ति भी बढ़ी दोगुनी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नामांकन भरने के साथ ही उम्मीदवारों की ओर से सम्पत्ति का ब्यौरा दिया जा रहा है। इसके मुताबिक भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में ज्यादातर बड़े नेताओं की सम्पत्ति गत चुनाव वर्ष 2018 के मुकाबले बढ़ी है।

जयपुरNov 04, 2023 / 09:02 am

Santosh Trivedi

rajendra_rathore_jyoti_mirdha.jpg

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नामांकन भरने के साथ ही उम्मीदवारों की ओर से सम्पत्ति का ब्यौरा दिया जा रहा है। इसके मुताबिक भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में ज्यादातर बड़े नेताओं की सम्पत्ति गत चुनाव वर्ष 2018 के मुकाबले बढ़ी है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उनके परिवार की सम्पत्ति में 7 करोड़ रुपए इजाफा हुआ। नागौर से उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के परिवार की सम्पत्ति 87 करोड़ रुपए है। उधर, मंत्री प्रमोद जैन भाया और महेन्द्रजीत सिंह मालवीय की सम्पत्ति 5 साल में दोगुना बढ़ी है। उधर, शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला की सम्पत्ति 18.20 लाख रुपए घटी है। उन्होंने बच्चों को 1.25 करोड़ उधार दिए हुए हैं।

भाजपा


1. राजेन्द्र राठौड़ (तारानगर) : 27.44 करोड़ की सम्पत्ति है, जो पांच साल पहले 20.79 करोड़ थी। करीब 7 करोड़ सम्पत्ति बढ़ी है। राठौड़ के खाते में 23.33 लाख और पत्नी के खाते में 41.16 लाख नकद हैं।

2. सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष (आमेर) : 5.66 करोड़ सम्पत्ति है, जबकि वर्ष 2018 में 3 करोड़ 70 लाख थी। अब 1.95 करोड़ बढ़ी है। पूनिया के पास वाहन के नाम पर एक स्कूटर है। वहीं पत्नी के पास लग्जरी कार है।

3. किरोड़ीलाल मीणा, (सवाईमाधोपुर) : 2.03 करोड़ की सम्पत्ति है। वहीं, अपराधिक रिकॉर्ड के तहत 12 मामले लंबित हैं, लेकिन दोष सिद्ध नहीं हआ है।

4. ज्योति मिर्धा (नागौर) : परिवार की चल-अचल सम्पत्ति 87.11 करोड़। गत लोकसभा चुनाव में 65.04 करोड़ की सम्पत्ति बताई गई थी। इस तरह 22 करोड़ बढ़ी है। मिर्धा ने अपने पति से 19.41 करोड़ का लोन ले रखा है।

5. दीया कुमारी (विद्याधर नगर) 19.20 करोड़ की सम्पत्ति है, जबकि पिछली बार 16.6 करोड़ रुपए थी। 2.60 करोड़ रुपए बढ़ी है।

 

यह भी पढ़ें

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे ससुर, टिकट मिल गया बहू को


कांग्रेस

1. गोविन्द सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ) : चल संपत्ति 1.16 करोड़ है, जबकि नगद राशि 2.41 लाख रुपए है। बैंक में 8 खाते हैं और उनमें 34.78 लाख रुपए जमा हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी और एक रिवॉल्वर है। वहीं, 51.94 लाख देनदारी है।

2. मंत्री प्रमोद जैन भाया (अंता) : 56.48 करोड़ की सम्पत्ति है। पिछले चुनाव में 27.1 करोड़ थी। पांच साल में दोगुना से ज्यादा सम्पत्ति हुई है। पत्नी के पास 66 लाख का 110 तोला सोना है तो भाया के पास 7.20 लाख की 9 किलो चांदी है।

3. मंत्री बी.डी. कल्ला (बीकानेर पश्चिम) : पांच साल में 18.20 लाख रुपए घटी है। पहले सम्पत्ति की कीमत 2.15 करोड़ थी, जो अब 1.97 करोड़ रह गई। उन्होंने पुत्र-पुत्री, पुत्रवधु और उनकी मेडिकल एजेंसी को 1.25 करोड़ बिना ब्याज उधार दे रखे हैं।

4. दानिश अबरार, सलाहकार मुख्यमंत्री (सवाईमाधोपुर) : 34.43 लाख रुपए का सम्पत्ति में इजाफा हुआ है। गत चुनाव के समय 8.89 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 9.23 करोड़ रुपए हो गई।

5. मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया (बागीदौरा) : 5 करोड़ से बढ़कर 11 करोड़ सम्पत्ति हो गई है। अब चल-अचल सम्पत्ति की कीमत 11.40 करोड़ है, जबकि वर्ष 2018 में 5.06 करोड़ थी।

Hindi News/ Jaipur / राठौड़ के पास 27 करोड़ तो ज्योति 87 करोड़ की मालकिन, कांग्रेस के इन नेताओं की संपत्ति भी बढ़ी दोगुनी

ट्रेंडिंग वीडियो