scriptराजस्थान चुनाव 2023 : AAP ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की | Rajasthan Chunav 2023 : AAP releases first of 23 candidates | Patrika News
जयपुर

राजस्थान चुनाव 2023 : AAP ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Rajasthan Assembly Election 2023 : सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारीक करके आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

जयपुरOct 26, 2023 / 11:28 pm

जमील खान

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Rajasthan Assembly Election 2023 : सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारीक करके आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। सूची में सबसे पहले नाम डॉ. हरीश रहेजा का है, जिन्हें गंगानगर सीट से मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि रहेजा का मुकाबला बीजेपी के जयदीप बिहानी से है, जिन्होंने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद 2018 का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। भाजपा ने जहां 124, जबकि कांग्रेस ने 95 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

आप ने इन नेताओं को दिए टिकट
गंगानगर – डॉ. हरीश रहेजा

रायसिंहनगर (एससी) – धन्ना राम मेघवाल

भादरा – महंत रूपनाथ

पिलानी (एससी) – राजेंद्र मावर

नवलगढ़ – विजेंद्र डोटासरा

खण्डेला – राजेश वर्मा

नीमकाथाना – महेन्द्र मांडिया

श्रीमाधोपुर – अशोक शर्मा

अंबर – पी एस तोमर

विद्याधर नगर – संजय बियानी

बगरू (एससी) – रितु सांवरिया

मुण्डावर – अनीता चौधरी

थानागाजी – कैलाश मीना

वैर (एससी) – चरण दास जाटव

बयाना (एससी) – मुकेश टाइगर

निवाई (एससी) – महेश कुमार महेशी

देवली-उनियारा – डॉ.राजेन्द्र सिंह मीना

गोगुन्दा (एसटी) – हेमाराम मील

उदयपुर – मनोज लबाना

डूंगरपुर (एसटी) – देवेन्द्र कटारा

आसपुर (एसटी)- मुकेश कुमार

चोरासी (एसटी) – शंकरलाल आमलिया

कुशलगढ़ (एसटी) – विजय सिंह मईड़ा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी राजस्थान चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। राज्य में एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। नवीनतम सूची के साथ, पार्टी ने अब तक 95 नामों की घोषणा की है। पार्टी ने पहली सूची में 33, जबकि दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे। तीसरी सूची में 1 मंत्री सहित 11 विधायकों को मैदान में उतारा गया है।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान चुनाव 2023 : AAP ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

ट्रेंडिंग वीडियो