scriptRajasthan By-election: भाजपा-कांग्रेस के 9 प्रत्याशी करोड़पति, जिनमें से कई कर्जदार | Rajasthan By-election 9 candidates of BJP-Congress are crorepati | Patrika News
जयपुर

Rajasthan By-election: भाजपा-कांग्रेस के 9 प्रत्याशी करोड़पति, जिनमें से कई कर्जदार

Rajasthan Bypoll 2024: भाजपा और कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों में से 9 प्रत्याशी करोड़पति हैं। जिनमें कई कराेड़पति प्रत्याशियों ने कर्ज भी ले रखा है। जानें-कौन कौन है ऐसे प्रत्याशी?

जयपुरOct 28, 2024 / 12:12 pm

Anil Prajapat

Rajasthan by-election-8
जयपुर। विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से 9 प्रत्याशी करोड़पति और 5 लखपति हैं। कराेड़पति प्रत्याशियों में से छह भाजपा के हैं। सबसे ज्यादा मूल्य की सम्पत्ति झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भाम्बू के पास करीब 21.65 करोड़ रुपए की है। जबकि, चौरासी सीट से भाजपा के ही उम्मीदवार कारीलाल ननोमा ने 22.67 लाख सम्पत्ति बताई है। चौंकाने वाली बात ये है कि कराेड़पति प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल कई प्रत्याशियों ने कर्ज भी ले रखा है।
कर्जदार उम्मीदवारों की बात करें तो इनमें 9 प्रत्याशी हैं। वहीं, सबसे कम उम्र के प्रत्याशी रामगढ़ सीट से कांग्रेस के आर्यन जुबेर (27) हैं, जबकि सबसे उम्रदराज की सूची में दौसा से जगमोहन मीणा और झुंझुनूं से राजेन्द्र भाम्बू का नाम है। दोनों की उम्र 67 वर्ष है। वहीं, पांच प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शिक्षा के मामले में एक-एक प्रत्याशी चिकित्सक और इंजीनियर है, जबकि आठ उम्मीदवारों के पास स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री है। तीन प्रत्याशी केवल साक्षर है।

इन 9 उम्मीदवारों ने ले रखा है कर्ज

झुंझुनूं से बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्र भाम्बू पर 8 करोड़ 80 लाख और कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला पर 3 करोड़ 22 लाख 78 हजार का कर्ज है। देवली-उनियारा से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर ने 19 लाख 98 हजार 242 का लोन ले रखा है। दौसा से बीजेपी उम्मीदवार जगमोहन पर 9.19 लाख और कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा पर 5.52 लाख का कर्ज है। सलूम्बर से भाजपा की शांता देवी मीणा पर 45 हजार का कर्ज है। खींवसर से भाजपा के रेवंतराम डांगा पर 25,65,918 रुपए का कर्ज है। चौरासी से कांग्रेस के महेश रोत पर 6,07,500 और भाजपा के कारीलाल ननोमा पर 75 हजार रुपए का कर्ज है।
jhunjhunu by-election

सबसे अधिक सम्पत्ति भाम्बू के पास

झुंझुनूं से बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्र भाम्बू सबसे अमीर प्रत्याशी है। इनके पास कुल 21 करोड़, 65 लाख 88 हजार 62 रुपए की संपत्ति है। जिनमें 65 लाख 5 हजार 68 रुपए के गहने, एक कार और दो स्कूटर शामिल है। वहीं, झुंझुनूं से कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला की कुल संपत्ति 3 करोड़ 41 लाख 7 हजार रुपए है। इनके पास 1 करोड़ 68 लाख 4 हजार रुपए और दो कार है।
chorasi By-election

सबसे कम संपत्ति ननोमा की

चौरासी से भाजपा उम्मीदवार कारीलाल ननोमा के पास सबसे कम संपत्ति है। इनकी कुल संपत्ति 22 लाख 67 हजार रुपए है। जिनमें से 12 लाख 52 हजार खुद के नाम और 10 लाख 15 हजार रुपए पत्नी के नाम है। वहीं, दस तोला सोना एवं एक किलो चांदी है। चौरासी से कांग्रेस उम्मीदवार महेश रोत की कुल संपत्ति 30 लाख 16 हजार 361 रुपए है। बीएपी के प्रत्याशी के पास सिर्फ 7.49 लाख रुपये की संपत्ति है।
dausa By-election

जगमोहन करोड़​पति, दीनदयाल बैरवा लखपति

दौसा से बीजेपी उम्मीदवार जगमोहन मीना की कुल संपत्ति 4.52 करोड़ है। इनके पास 7.50 लाख के गहने और तीन कार है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पास 76.67 लाख की संपत्ति है। जिनमें से 96 हजार रुपए के गहने है। इनके पास खुद का कोई वाहन नही है। इनके खिलाफ एक मुकदमा लंबित है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan By-Election: भाजपा-कांग्रेस को ‘बागियों’ से नहीं, अब सता रहा ये बड़ा डर

ये प्रत्याशी भी करोड़पति

रामगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर की कुल संपत्ति 2 करोड़ 96 लाख रुपए है। इनके पास 5 तोला सोना, दो कार व एक ट्रैक्टर है। इनके खिलाफ दो मामले लंबित है। वहीं, रामगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह की कुल संपत्ति 2 करोड़ 37 लाख है। इनके पास 50 ग्राम सोना और इनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है। इनके पास एक कार भी है। सलूम्बर से भाजपा उम्मीदवार शांता देवी मीणा की कुल संपत्ति एक करोड़ 8 लाख है। इनके पास 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी है।
कांग्रेस की रेशमा मीणा की कुल संपत्ति 77,28,958 है। इनके पास 3,50,000 के सोने-चांदी के जेवर है। वहीं, खींवसर से कांग्रेस उम्मीदवार की कुल संपत्ति 9 करोड़, 17 लाख, 50 हजार है। इनके पास 48 लाख, 80 हजार के गहने है। बीजेपी उम्मीदवार रेवंतराम डांगा की कुल संपत्ति 2 करोड़ 46 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Bypoll: राजस्थान उपचुनाव में इन मुद्दों को भुनाने में जुटी कांग्रेस, आलाकमान ने दिए ये निर्देश

देवली-उनियारा के बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी पर एक नजर

देवली-उनियारा से बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर की कुल संपत्ति एक करोड़ 40 लाख 29 हजार 483 रुपए है। इनके पास कुल 600 ग्राम सोना है। हालांकि, एक भी वाहन नहीं है। इनके खिलाफ 2010 में गुर्जर आंदोलन के तहत रेलवे लाइन उखाड़ने का मामला दर्ज है। इसके अलावा 2020 में मालपुरा में कोविड के तहत एक मामला दर्ज है। देवली-उनियारा से कांग्रेस उम्मीदवार कस्तूरचंद मीना की कुल संपत्ति 94 लाख 74 हजार रुपए है। इनके पास एक गाड़ी और इनकी पत्नी के पास 19 लाख रुपए के गहने है। इनके खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan By-election: भाजपा-कांग्रेस के 9 प्रत्याशी करोड़पति, जिनमें से कई कर्जदार

ट्रेंडिंग वीडियो