scriptRajasthan By-Election 2024 : इन तीन सीटों पर अगर हुआ गठबंधन तो कांग्रेस कर सकती है कमाल, जानें कैसे | Rajasthan By-Election 2024 these three seats Khinwsar Chaurasi Salumbar If there is an BAP Alliance Than Congress can do wonders know how | Patrika News
जयपुर

Rajasthan By-Election 2024 : इन तीन सीटों पर अगर हुआ गठबंधन तो कांग्रेस कर सकती है कमाल, जानें कैसे

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग की डेट घोषित हो गई है। इन उपचुनाव में तीन विधानसभा सीटें खींवसर, चौरासी, सलूंबर ऐसी हैं कि अगर यहां पर कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ तो भाजपा को चुनाव जीतने में दिक्कत आ सकती है। अगर गठबंधन न हुआ तो फिर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

जयपुरOct 16, 2024 / 04:38 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan By-Election 2024 these three seats Khinwsar Chaurasi Salumbar If there is an BAP Alliance Than Congress can do wonders know how

File Photo

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज गया है। 13 नवम्बर को वोटिंग होगी। दस दिन बाद 23 नवंबर को उपचुनाव का रिजल्ट आएगा। उपचुनाव की वोटिंग डेट के एलान के साथ भाजपा, कांग्रेस व अन्य दूसरी पार्टियां मुस्तैद हो गईं हैं। जनता की नब्ज और स्थानीय समीकरण के अनुसार पार्टियां अपने उम्मीदवार का एलान करने में जुट गईं हैं। इस उपचुनाव में एक समीकरण उभर कर आ रहा हैं। इन सात विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटें ऐसी हैं, जहां गठबंधन की संभावना बढ़ रही है। यह गठबंधन राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का क्षेत्रीय पार्टी से होने की चर्चा चल रही है। ये तीन सीटें खींवसर, चौरासी, सलूंबर हैं। ऐसी चर्चा है कि अगर इन सीटों पर गठबंधन हुआ तो कांग्रेस को फायदा होने की संभावना अधिक हो जाएगी। वहीं भाजपा की जीत की डगर कठिन हो सकती है। अगर गठबंधन न हुआ तो मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

खींवसर विधानसभा उपचुनाव : रालोपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चा

खींवसर विधानसभा सीट से हनुमान बेनीवाल विधायक थे, पर नागौर से सांसद बन जाने के बाद खींवसर विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। जिसके बाद खींवसर सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा की कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। बेनीवाल ने कहा दो-तीन दिन में यह साफ हो जाएगा कि गठबंधन होता है कि नहीं। यदि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होता है तो हम दो विधानसभा सीट की डिमांड कर रहे हैं। इनमें खींवसर के अलावा देवली-उनियारा सीट हैं। वहां पिछले चुनाव में हमारी पार्टी को अच्छे वोट मिले थे। अब अगर कांग्रेस इन शर्तों को मान लेती है तो संभव है गठबंधन हो जाए। सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे बताया कि यदि गठबंधन नहीं होता है तो रालोपा राजस्थान में तीन-चार जगह चुनाव लड़ेगी। खींवसर विधानसभा सीट वर्ष 2008 में मूंडवा से हटाकर बनाई गई थी।
यह भी पढ़ें

Video : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, चौंका सकता है प्रत्याशी का नाम!

Rajasthan By-Election 2024
Rajasthan By-Election 2024

चौरासी विधानसभा उपचुनाव : BAP-कांग्रेस गठबंधन की संभावना कम

हार्ड कोर ट्राइबल बेल्ट चौरासी विधानसभा सीट भाजपा और संघ के लिए साख का सवाल बन चुकी है। ट्राइबल को रिझाने के लिए भाजपा और संघ लगातार सक्रिय हैं। बांसवाड़ा से राजकुमार रोत के सांसद बनने की वजह से चौरासी विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने BAP से गठबंधन किया था। अगर इस उपचुनाव में BAP-कांग्रेस गठबंधन होता है तो गठबंधन को फायदा हो सकता है। वहीं भाजपा को नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। पर इस सीट पर बीएपी जीत को सुनिश्चत मान रही है। ऐसे में चौरासी सीट पर कांग्रेस से गठबंधन होता है या नहीं, इस खुलासा जल्द हो जाएगा।
यह भी पढ़ें

Rajasthan By-Election 2024 : देवली-उनियारा उपचुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, देखें Video

सलूंबर विधानसभा उपचुनाव : गठबंधन हुआ तो टूट सकता है BJP की जीत का सिलसिला

राजस्थान उपचुनाव में सलूंबर सीट हॉट सीट है। सूलंबर विधानसभा सीट से चुनाव 2023 में अमृतलाल मीणा विधायक चुने गए थे। कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा दूसरे स्थान पर थे। सलूंबर सीट से कांग्रेस को चुनाव हराने में अहम योगदान नई पार्टी BAP ने दिक्कत पैदा कर दी। जिस वजह से कांग्रेस चुनाव हार गई। अमृतलाल मीणा का 8 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। जिसके बाद से यह ​सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस और बीएपी के गठबंधन को लेकर असमंजस बरकरार है। अगर गठबंधन नहीं हुआ तो कांग्रेस के लिए बीएपी एक बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है। अगर गठबंधन हो गया तो हो सकता है भाजपा की जीत का सिलसिला टूट जाए। सलूंबर सीट से कांग्रेस ने आखिरी बार वर्ष 2008 में अपनी जीत की पताका फैलाई थी। तब कांग्रेस के रघुवीर मीणा ने 23 हजार 353 मतों से जीते दर्ज की थी।
Rajasthan By-Election 2024
Rajasthan By-Election 2024

भाजपा, कांग्रेस और बाप की तैयारियां

चर्चा में है कि सलूंबर सीट पर उम्मीदवार के लिए भाजपा और कांग्रेस ने 3-3 प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर आलाकमान को भेजा है। वहीं बीएपी (बाप) ने भी 3 दावेदारों की लिस्ट तैयार की है, लेकिन कांग्रेस संग गठबंधन की आस में अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan By-Election 2024 : इन तीन सीटों पर अगर हुआ गठबंधन तो कांग्रेस कर सकती है कमाल, जानें कैसे

ट्रेंडिंग वीडियो