scriptदिया कुमारी ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, यूं शुरू हुआ था राजनितिक सफर | Political Journey Of Diya Kumari Oath As Deputy Chief Minister, Diya Kumari's Family Background | Patrika News
जयपुर

दिया कुमारी ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, यूं शुरू हुआ था राजनितिक सफर

Deputy Chief Minister of Rajasthan: राजस्थान में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ ली। भजन लाल शर्मा ने नए मुख्यमंत्री और उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जयपुरDec 15, 2023 / 01:12 pm

Akshita Deora

diya_kumari_oath.jpg

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ ली। भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल पर हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर से कई बीजेपी नेता जयपुर पहुंचे।

कौन हैं उपमुख्यमंत्री बनी दिया कुमारी?
जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2013 के विधानसभा चुनाव से की और अब उपमुख्यमंत्री के पद तक पहुंची। 52 वर्षीय दीया कुमारी दूसरी बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates : बर्थडे पर होगी भजनलाल शर्मा की ताजपोशी, जयपुर पहुंचे PM Modi




2013 में राजनीति में कदम रखते सवाईमाधोपुर से पहला विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। उसके बाद वर्ष 2019 में उन्हें राजसमंद से लोकसभा का टिकट दिया गया था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। दीया कुमारी ने इस बार विधानसभा चुनाव में विद्याधर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को 70 से हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें

UGC ने जारी किए नए आदेश, अब शिक्षकों को करने होंगे ये दो जरूरी टेस्ट पास




लंदन से किया ग्रेजुएशन
उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली और मुंबई से हुई थी। उसके बाद उन्होंने लंदन से फाइन आर्ट में ग्रेजुएशन किया था। उनकी दादी गायत्री देवी भी जयपुर से कई बार सांसद रह चुकी हैं। दीया कुमारी इस साल के विधानसभा चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से 71,368 वोटों के अंतर से जीतकर आई हैं।

https://youtu.be/J5qztJXuL4Y

Hindi News/ Jaipur / दिया कुमारी ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, यूं शुरू हुआ था राजनितिक सफर

ट्रेंडिंग वीडियो