scriptराजस्थान में 13—14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा फ्यूल | Petrol pumps will remain closed in Rajasthan on 13-14 September | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में 13—14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा फ्यूल

राजस्थान में कल से पेट्रोल पंपों की दो दिन सांकेतिक हड़ताल रहेगी।

जयपुरSep 12, 2023 / 08:41 pm

Manish Chaturvedi

राजस्थान में 13—14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा फ्यूल

राजस्थान में 13—14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा फ्यूल

जयपुर। राजस्थान में कल से पेट्रोल पंपों की दो दिन सांकेतिक हड़ताल रहेगी। दो दिन तक पेट्रोल पंप सुबह दस से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। 13 व 14 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया जाएगा। फिर भी सरकार ने वेट कम करने की मांग नहीं मानी तो 15 सितंबर से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्रवान पर पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लादू सिंह ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा मंहगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिलता है। इससे पड़ोसी राज्यों से लगने वाले राजस्थान के 270 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। गाड़ियां पड़ोसी राज्यों से सस्ता तेल भरवाकर ही राजस्थान में एंट्री करती हैं। वहीं राजस्थान में कम तेल भरवाकर दूसरे राज्यों में जाकर भरवाते हैं। वेट विसंगति की मांग को लेकर कई बार सरकार के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

संयोजक प्रदीप बाहेती ने बताया की यह सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं है। यह आमजन के लिए भी लड़ी जा रही लड़ाई है। क्योंकि फ्यूल पर वेट कम होगा तो ट्रांसपोटेशन की वजह से हर चीज में महंगाई से राहत मिलेगी। प्रदेश में वेट की दर पड़ोसी राज्यों के बराबर की जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से राज्य सरकार को ज्ञापन दिए जाने और मिलने के लिए समय मांगे जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया।

Hindi News / Jaipur / राजस्थान में 13—14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगा फ्यूल

ट्रेंडिंग वीडियो