scriptNational Sports Awards : जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित | National Sports Awards 2023 Jaipur daughter Divyakriti Singh made history President Droupadi Murmu gave Arjuna Award | Patrika News
जयपुर

National Sports Awards : जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

National Sports Awards 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए। दिव्यकृति सिंह ने राजस्थान का सम्मान बढ़ाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घुड़सवारी ड्रेसेज में दिव्यकृति सिंह को अर्जुन पुरस्कार 2023 प्रदान दिया।

जयपुरJan 09, 2024 / 03:23 pm

Sanjay Kumar Srivastava

divyakriti_singh_2.jpg

Divyakriti Singh – Droupadi Murmu

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत आज 9 जनवरी को साल 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान की एक खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड दिया गया है। जयपुर की दिव्यकृति ने आज इतिहास रच दिया है। जयपुर की दिव्यकृति सिंह राठौड़ को घुड़सवारी ड्रेसेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिव्यकृति अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। दिव्यकृति सिंह राठौड़ ने देश को घुड़सवारी में 41 साल के लंबे इंतजार के बाद गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय घुड़सवार ड्रेसेज टीम की सदस्य दिव्यकृति सिंह राजस्थान की बेटी हैं। देश के लिए गोल्ड लाने वाली दिव्यकृति सिंह अर्जुन अवॉर्ड पानी वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। उनकी ड्रेसेज टीम में दिव्यकीर्ति के साथ हृदय छेड़ा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला भी शामिल थी। दिव्यकृति सिंह राठौड़ ने एशियाई खेल-2023 में ड्रेसेज टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

जयपुर में हुआ था दिव्यकृति का जन्म

दिव्यकृति सिंह राठौड़ एक बेहतरीन घुड़सवार हैं। ये खेल उन्हें विरासत में मिला है। पिता विक्रम सिंह राठौड़ भी इस खेल में अच्छी खासी पहचान रखते हैं। वो राजस्थान पोलो संघ से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय ड्रेसेज राइडर दिव्यकृति (23 वर्ष) का जन्म जयपुर में हुआ था।

यह भी पढ़ें – देश की पहली महिला घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को मिला अर्जुन अवार्ड

हर साल दिया जाता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

हर साल खेल की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को युवा मामले और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 देता है।

यह भी पढ़ें – Video : खिलाड़ी दिव्यकृति सिंह को CM Bhajan Lal Sharma ने क्यों किया फोन, चौंक जाएंगे

divyakriti_singh_1.jpg
https://youtu.be/2wwWqd118CU

Hindi News / Jaipur / National Sports Awards : जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

ट्रेंडिंग वीडियो