scriptMonsoon Update: पिछले 23 साल में सबसे देरी से 2013 में हुई थी मानसून की विदाई, जानें इस बार कब जाएगा? | Monsoon 2024 Update know when will monsoon withdrawal from Rajasthan | Patrika News
जयपुर

Monsoon Update: पिछले 23 साल में सबसे देरी से 2013 में हुई थी मानसून की विदाई, जानें इस बार कब जाएगा?

Monsoon 2024: राजस्थान में इस साल इतनी बारिश हुई कि पिछले 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। लेकिन, अब हर कोई यही जानने को बेताब है कि आखिर मानसून की विदाई कब होगी?

जयपुरSep 19, 2024 / 08:19 am

Anil Prajapat

monsoon 2024 withdrawal-2
Rajasthan Weather News: जयपुर। राजस्थान में इस साल मानसून खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेशभर में इतनी बारिश हुई कि पिछले 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कमजोर पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। ऐसे में हर कोई यही जानने को बेताब है कि आखिर मानसून की विदाई कब होगी? पिछले 23 साल के आंकड़ों की बात करें तो 11 बार मानसून की विदाई अक्टूबर महीने में हुई। खास बात ये रही कि 2013 में मानसून सबसे लेट विदा हुआ था। लेकिन, इस बार मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग ने भी कोई भविष्यवाणी नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार मानसून नया रिकॉर्ड बना सकता है।
राजस्थान में अब तक कुल 668.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। प्रदेशभर में 1 जून से 17 सितंबर तक औसत बारिश 421.3 मिलीमीटर होती है। लेकिन, इस साल 59 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे पहले 1975 में 1 जून से 17 सितंबर तक 665.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन, इस बार मानसून ने पिछले 49 सालों में हुई सबसे ज्यादा बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रदेश के 691 बांधों में से 388 बांध ओवरफ्लो है। अभी भी प्रदेश में मानसून ​​सक्रिय है। मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर महीने में मानसून की विदाई हो सकती है।

12 बार​ सितंबर महीने में मानसून की विदाई

साल 2001 से 2023 के आकंड़ों की बात करें तो प्रदेश में 12 बार​ सितंबर महीने में मानसून की विदाई हुई। वहीं, 11 बार मानूसन की विदाई अक्टूबर महीने में हुई। राजस्थान में साल 2001 में 13 जून को मानसून की एंट्री व 24 सितंबर को विदाई, साल 2002 में 26 जून को एंट्री व 16 सितंबर को विदाई, 2003 में 19 जून को एंट्री व 19 सितंबर को विदाई, 2005 में 26 जून को एंट्री व 29 सितंबर को विदाई, 2007 में 15 जुलाई को एंट्री व 30 सितंबर को विदाई, 2008 में 10 जुलाई को एंट्री व 29 सितंबर को विदाई, 2009 में 3 जुलाई को एंट्री व 26 सितंबर को विदाई, 2010 में 3 जुलाई को एंट्री व 28 सितंबर को विदाई, 2011 में 22 जून को एंटी व 28 सितंबर को विदाई, 2012 में 5 जुलाई को एंट्री व 26 सितंबर को विदाई, 2014 में 3 जुलाई को एंट्री व 28 सितंबर को विदाई और 2015 में 23 जून को एंट्री व 29 सितंबर को विदाई हुई थी।
यह भी पढ़ें

Rajasthan New District: राजस्थान के नए जिलों को लेकर बड़ी खबर, अब मदन दिलावर को मिली ये जिम्मेदारी

23 साल में 11 बार अक्टूबर में मानसून विदा

मौसम विभाग की मानें तो 23 साल में 11 बार मानसून की विदाई अक्टूबर महीने में हुई। साल 2004 में 17 जून को एंट्री व 8 अक्टूबर को विदाई, 2006 में 29 जून को एंट्री व 3 अक्टूबर को विदाई, 2013 में 15 जून को एंट्री व 17 अक्टूबर को विदाई, 2016 में 22 जून को एंट्री व 12 अक्टूबर को विदाई, 2017 में 27 जून को एंट्री व 11 अक्टूबर को विदाई, 2018 में 26 जून को एंटी व 1 अक्टूबर को विदाई, 2019 में 2 जुलाई को एंट्री व 11 अक्टूबर को विदाई, 2020 में 24 जून को एंट्री व 6 अक्टूबर को विदाई, 2021 में 18 जून को एंट्री व 9 अक्टूबर को विदाई, 2022 में 30 जून को एंट्री व 3 अक्टूबर को विदाई और 2023 में 25 जून को एंट्री व 3 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई थी।

इस बार कब तक रहेगा मानसून?

राजस्थान में इस बार मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी। अच्छी बात ये है कि इस बार नार्मल बारिश से 59 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। कमजोर पड़ा मानूसन फिर एक्टिव हो चुका है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक राजस्थान में बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रह सकता है। अगर 17 अक्टूबर तक मानसून की प्रदेश में सक्रिय र​हा तो 23 साल ​के इतिहास में नया रिकॉर्ड बन सकता है।

Hindi News/ Jaipur / Monsoon Update: पिछले 23 साल में सबसे देरी से 2013 में हुई थी मानसून की विदाई, जानें इस बार कब जाएगा?

ट्रेंडिंग वीडियो