नगर निगम को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। तभी तो निगम के अधिकारी सड़कों के निर्माण कार्य की सूची डालने से बचते हुए दिखाई देते हैं। बेवसाइट पर जो सूची अपलोड है उसका डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म हो चुका है। जबकि, जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड चल रहा है, उनकी सूची अब तक अपलोड नहीं की है। इसके लिए ग्रेटर नगर निगम मुख्य अभियंता अनिल सिंघल और हैरिटेज नगर निगम के अधीषण अभियंता अनिल घीया जिम्मेदार है। क्योंकि इन दोनों की अनुमति के बाद ही सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।