दरअसल, बुधवार को पार्षद और अधिकारी अयोध्या के लिए रवाना हुए। सिकंदरा, टोल प्लाजा स्थित जानकी पैलेस में नाश्ता किया। जब बिल की बारी आई तो 14700 रुपए के स्थान पर आठ हजार रुपए का भुगतान किया गया। हालांकि, होटल प्रबंधन का कहना है कि पहले ही दो हजार रुपए का डिस्काउंट कर दिया था।
होटल की व्यवस्था बहुत खराब थी। मनमाना बिल लगाया है। मैंने किचन में खड़े होकर नाश्ता तैयार करवाया है। जब मैंने पराठे की गिनती करने को कहा तो होटल प्रबंधन ने सुनी नहीं। होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगी। –रजनी माधीवाल, नोडल अधिकारी
दो हजार रुपए का डिस्कांउट पहले ही कर दिया था। इसके बाद भी निगम अधिकारी पैसे नहीं दे रहे थे। जैसे-तैसे आठ हजार रुपए दिए। इसके बाद बिलिंग पर सवाल उठाए। मैंने कैमरा चेक करने के लिए भी कहा था। –सुरेंद्र कसाना, होटल संचालक