मौजूदा स्थिति की बात करें तो मानसून की दस्तक से पहले ही इस टीम ने पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली है। ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए हैं।
खास बात यह है कि पौधे लगाने के बाद टीम के सदस्य उनकी देखरेख भी नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए पानी देने के साथ दीमक लगने पर छिडक़ाव करते हैं। पेड़ों को बचाने के लिए एक ट्री एम्बुलेंस भी बना रखी है।
टीम की खासियत
-अपने पैसों से संसाधन जुटाते हैं। उद्योगपति, सीए से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर भी इस टीम में शामिल हैं। सभी सदस्य प्रतिदिन दो घंटे श्रमदान करते हैं। टीम के सदस्य खुद के मनोरंजन के लिए सप्ताह में एक दिन गेम्स डे आयोजित करते हैं। दो घंटे खेलते हैं।
ये भी कर रही टीम
-विद्याधर नगर के स्कूलों में जाकर टीम के सदस्य बच्चों को सफाई के गुर बताते हैं। अब तक टीम के सदस्य 100 से अधिक कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं।
-टीम के सदस्यों ने 60 किमी की ग्रीन बेल्ट को साफ कर इनमें पौधे लगाए हैं।
-टीम के सदस्य समय समय पर लोगों को समझाते हैं कि कचरा सडक़ पर न फेंके। गीला-सूखा कचरा अलग अलग एकत्र करें।
खास-खास
-02 लाख से अधिक पौधे लगा चुकी है टीम 9 विद्याधर नगर की ग्रीन बेल्ट में
-सेक्टर चार के डिवाइडर पर वर्षों पुराना कचरा हटाया और मिट्टी डालकर 350 पौधे लगाए।
-सेक्टर 10 के मोक्षधाम का सौदर्यीकरण किया और वहां लोगों के सहयोग से सुविधाएं विकसित करवाईं।
बाहर भी जगा रहे अलख
-बनी पार्क स्थित सेशन कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ मिलकर एक दिन का अभियान चलाया। चार घंटे श्रमदान कर पूरा परिसर चमका दिया।
-चांदपोल बाजार में व्यापारियों के साथ मिलकर टीम ने श्रमदान किया। ट्री गार्ड रंगे और जगह-जगह रंगोली बनाई। 500 लोग इस श्रमदान में जुटे।