scriptसेंट्रल पार्क:पाथ वे उखाड़ सड़क बनाने की तैयारी में जेडीए | central park walk way damage and new road jda | Patrika News
जयपुर

सेंट्रल पार्क:पाथ वे उखाड़ सड़क बनाने की तैयारी में जेडीए

-गांधी म्यूजियम के लिए सुगम रास्ते की कवायद
-पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों ने शुरू किया विरोध

जयपुरJul 19, 2023 / 12:42 pm

Ashwani Kumar

सेंट्रल पार्क:पाथ वे उखाड़ सड़क बनाने की तैयारी में जेडीए

सेंट्रल पार्क:पाथ वे उखाड़ सड़क बनाने की तैयारी में जेडीए

जयपुर. सेंट्रल पार्क में बन रहे गांधी दर्शन म्यूजियम के लिए जेडीए नई सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। अभी यह पाथ वे का हिस्सा है और दोनों ओर पेड़ और झाडिय़ां हैं। पाथ वे को उखाडकऱ नई सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए जेडीए ने 90 लाख रुपए की निविदा निकाली है। टोंक रोड से यह रास्ता सीधे म्यूजियम तक जाएगा। पाथ वे हटाए जाने और हरियाली प्रभावित होने की वजह से पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। मॉर्निंग वॉकर विनीत सांखला ने बताया कि जब पार्किंग की व्यवस्था है तो अंदर गाड़ियां जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जेडीए को सड़क नहीं बनानी चाहिए।
अंतिम दौर में चल रहा है म्‍यूजियम का काम

गांधी म्‍यूजियम का काम अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मध्‍य अगस्‍त में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जेडीए अधिकारियों की मानें तो अब तक 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां सैलानियों को गांधी जी के जीवन दर्शन और उनके आंदोलनों की विस्‍तार से जानकारी मिल सकेगी।
पहले से म्यूजियम तक जाने का रास्ता बना हुआ है। जिस पाथ वे को हटा सड़क बनाने की जेडीए तैयारी कर रहा है, उस पर 200 से अधिक पेड़-पौधे हैं। इन सभी को जेडीए काटेगा। इस सड़क का विरोध किया जाएगा।
-योगेश यादव, अध्यक्ष, सेंट्रल पार्क बचाओ समिति

कोबल्स लगाकर रास्ता बना रहे हैं। यह करीब छह मीटर चौड़ा होगा। बुजुर्गों के लिए गोल्फ कोर्ट भी इस पर चलेगी। बूम बैरियर भी लगाएंगे। पेड़ों को नुकसान नहीं होगा।
-देवेंद्र गुप्ता, निदेशक, इंजीनियरिंग विंग, जेडीए

Hindi News / Jaipur / सेंट्रल पार्क:पाथ वे उखाड़ सड़क बनाने की तैयारी में जेडीए

ट्रेंडिंग वीडियो